Kia EV6: भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। सभी कार कंपनियां अपनी-अपनी इलेक्ट्रिक कार (New Electric Car Launch in June 2022) इंडियन मार्केट में लॉन्च कर रही हैं। Kia India ने आज अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने लंबे इंतजार के बाद कीमतों का भी खुलासा कर दिया है। प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार किआ ईवी6 के Kia EV6 GT Line और Kia EV6 GT Line AWD जैसे दो शानदार वेरिएंट है। किआ ईवी6 के जीटी लाइन रियल व्हील ड्राइव (rear-wheel drive -RWD) वेरिएंट की कीमत 59.95 लाख रुपये और किआ ईवी6 जीटी लाइन ऑल व्हील ड्राइव (all-wheel drive – AWD) वेरिएंट की कीमत 64.96 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।
कंपनी इस साल सिर्फ 100 यूनिट की ही बिक्री करेगी। ग्राहकों को सितंबर 2022 तक कार मुहैया कराई जाएगी। कंपनी को अभी तक 355 बुकिंग मिल चुकी हैं। कार को भारत में CBU के तौर पर बेचा जाएगा।
3 लाख रुपये में कर सकते हैं बुकिंग
इस कार की बुकिंग 26 मई से शुरू हो चुकी है। कार को 3 लाख रुपए के टोकन अमाउंट पर बुक किया जा सकता है। इसे 13 शहरों में करीब 15 डीलरशिप पर बुकिंग की जा सकती है। कंपनी ने दिल्ली, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, जयपुर, चेन्नई, बेंगलुरु, कोच्चि, हैदराबाद और कोलकाता बुकिंग की सुविधा मुहैया कराई है। सबसे दिलचस्प बात है कि फास्ट चार्जर की मदद से कार की बैटरी महज 18 मिनट में ही 10-80% तक चार्ज हो जाती है। इसकी दमदार बैटरी की रेंज 528 KM तक है और कम दमदार बैटरी सिंगल चार्ज में 400 KM तक माइलेज देती है।
सिंगल चार्ज में जाएगी 528 किमी
किआ की इलेक्ट्रिक कार Kia EV6 में लोगों को सिंगल चार्ज में हाई रेंज मिलेगी। ये कार एक बार में 528 किमी तक जाएगी। दिल्ली से लखनऊ की दूरी 500km से ज्यादा है। ऐसे में ये कार सिंगल चार्ज में आपकी यात्रा को लगभग पूरा कर देगी। इसमें 77.4kWh का बैटरी पैक होगा। रीयर-व्हील ड्राइव पर ये 229 bhp की मैक्स पॉवर और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगी।