जानिए कैसी है Kia की EV6...प्राइस, परफॉर्मेंस सहित अपने हर सवाल का जवाब

इसका लुक जबर्दस्त है। 4.68 मीटर लंबी यह कार देखने में स्पोर्टी है। हुड चौड़ा और स्टॉन्ग है। 19 इंच की व्हील्स की पॉजिशन ऐसी रखी गई है, जिससे यह कार बहुत लंबी लगती है

अपडेटेड May 26, 2022 पर 5:36 PM
Ev6 में 800 वोल्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसे आप सुपरचार्जर से चार्ज कर सकते हैं।

Kia Motor की इंडिया में एंट्री धमाकेदार रही है। अब उसने इंडियन मार्केट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 लॉन्च किया है। वह सीमित संख्या में अपने इस मॉडल का इंपोर्ट करेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

ईवी6 एक शानदार कार है। इसमें 800 वोल्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसे आप सुपरचार्जर से चार्ज कर सकते हैं। चार्जिंग स्पीड 350 किलो वॉट प्रति घंटे होगी। हालांकि, अभी यह फैसिलिटी इंडिया में उपलब्ध नहीं है। इसे स्लो चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है। होम चार्जर से यह आठ घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाएगी।

इसका लुक जबर्दस्त है। 4.68 मीटर लंबी यह कार देखने में स्पोर्टी है। हुड चौड़ा और स्टॉन्ग है। 19 इंच की व्हील्स की पॉजिशन ऐसी रखी गई है, जिससे यह कार बहुत लंबी लगती है। इसका केबिन भी शानदार है। यह काफी रिच और स्पेशियस लगता है। पांच लोगों के लिए इसमें पर्याप्त जगह है। बूट 520 लीटर का स्पेश ऑफर करता है।


यह भी पढ़ें : गिरते बाजार में हरगिज न करें ये गलतियां, चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत

केबिन में काफी स्टोरेज स्पेस है। किया का दावा है कि100 प्लास्टिक बोतल की रीसाइक्लिंग से मिले मैटेरियल से इस केबिन को बनाया गया है। इसमें सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, 64 कलर एंबियंट लाइटिंग, ट्विन 12.3 इंच स्क्रीन, एक हेड-अप डिस्प्ले, क्लाइमेंट कंट्रोल, 8 एयरबैग्स और पावर्ड फ्रंट सीट्स हैं।

खास बात यह है कि ईवी6 से आप दूसरी इलेक्ट्रिक कार या अपने घर के पावर एप्लायंसेज को चार्ज कर सकते हैं। पावर-कट की स्थिति में यह फीचर मददगार है। आपको कई एडिशनल फीचर में इसमें मिलते हैं। इनमें लेन-कीप एसिस्ट, फॉरवर्ड कोलिसन अववायडेंस, हिल स्टार्ट एसिस्ट और ड्राइवर ड्रोजिनेस वार्निंग सिस्टम शामिल हैं।

इसका एक्सीलेरेशन और टॉप स्पीड लाजवाब हैं। आप इसे ऑलराउंडर कह सकते हैं, क्योंकि यह चलाने में मजेदार है। आप अलग-अलग स्पीड पर इसे ड्राइव करने का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर आप ब्रेकिंग रीजेनरेशन लेवल को मैक्सिम कर देते हैं तो आप सिर्प एक्सीलरेटर की मदद से इसे ड्राइव कर सकते हैं।

यह बिल्कुल शोर नहीं करती है। हालांकि, अगर आप स्पोर्टी कार ड्राइव करने का अहसास करना चाहते हैं तो आप तीन आर्टिफिशियल इंजन नॉयज में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं। पांच सेकेंड में यह हवा से बातें करने लगती है। इसकी स्पीड 100 किमी प्रति घंटे तक पहुंच जाती है।

किया ने 528 किलोमीटर रेंज का दावा किया है। लेकिन आपको करीब 470 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाएगी। हालांकि, यह आपकी ड्राइविंग स्टाइल पर निर्भर करेगी। इंडिया में इसके दो वर्जन उपलब्ध होंगे-जीटी-लाइन स्पेक रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव। अभी इसकी ग्लोबल NCAP टेस्टिंग होनी बाकी है।

ईवी6 की शुरुआती कीमत करीब 65 लाख रुपये होगी। शुरुआत में कंपनी ने इसकी सिर्फ 100 यूनिट्स इंपोर्ट करने का प्लान बनाया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।