Car Safe Tips in Monsoon: बरसात के मौसम में कार का रखें ध्यान, जान लीजिए कुछ जरूरी टिप्स

Car Safe Tips in Monsoon: मानसून में कार को सेफ रखना काफी जरूरी होता है। कुछ ऐसे पार्ट्स होते हैं, जिनका ध्यान काफी रखना होता है। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं, जिससे आप अपनी कार का खयाल रख सकते हैं

अपडेटेड Jun 08, 2022 पर 2:23 PM
बारिश में अपनी कार का रखें खास ख्याल

Car Safe Tips in Monsoon: बारिश के मौसम में कार का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। जैसे आप अपनी सेहत का ख्याल रखते हैं। वैसे ही कार को भी फिट रखना बेहद जरूरी है। बरसात के मौसम में कार के इंजन में नमी, पानी घुसने की वजह से लाइटिंग और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स का काम ना करना जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि बरसात के मौसम में आपको किस तरह अपनी कार का ख्याल रखना चाहिए।

सर्विस का रखें ध्यान

अगर आप चाहते हैं कि बारिश के मौसम और उसके बाद भी आपकी कार बेहतर चलती रहे तो समय-समय पर उसकी सर्विस कराते रहना चाहिए। किसी अच्छे मैकेनिक के पास अपनी कार के इंजन जरूर चेक कराते रहें। इंजन ऑयल का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इतना ही नहीं उसका लेवल भी चेक करते रहें। ध्यान दें कि आपकी कार का ब्रेक कैलिपर बहुत लूज़ या बहुत टाइट नहीं होना चाहिए।


बैटरी और वायरिंग की जांच

किसी भी शॉर्ट सर्किट या बैटरी की दिक्कत से बचने के लिए, मानसून में बाहर निकलने से पहले अपनी कार की बैटरी को चेक कर लें। इसके अलावा, चेक करें कि सभी तार और फ्यूज एलीमेंट्स ठीक से इंसुलेटेड हैं।

पुराने वाइपर ब्लेड बदलें

यह काफी जरूरी है लेकिन फिर भी अक्सर इसे इग्नोर कर दिया जाता है। बारिश में किसी भी तरह की दिक्कत से बचने के लिए उचित और अच्छी क्वालिटी वाले वाइपर ब्लेड जरूरी हैं। भारतीय सड़कों के हिसाब से इस पर खास ध्यान दिया जाना जरूरी है।

दिल्ली: जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में लगी भीषण आग, दर्जनों ई-रिक्शा और कारें जलकर राख

मड-फ्लैप जरूर लगवाएं

बारिश के दिन में सड़कों पर होने वाली कीचड़ से आमतौर पर कार गंदी हो जाती है। ऐसे में टायर के पीछे मड-फ्लैप का होना बहुत जरूरी है। सड़क पर जब गाड़ी तेज स्पीड में गुजरती है तो इक्ट्टठा हुआ कीचड़ और पानी गाड़ी की बॉडी पर लग जाता है। जिससे कार गंदी हो जाती है। ऐसे में मड-फ्लैप कीचड़ को रोक कार को गंदी होने से बचाता है।

टायरों का रखें खास ख्याल

बारिश में निकलने से पहले अपनी गाड़ी के टायरों को जरूर देख लें। दरअसल बारिश में सड़क पर फिसलन होती है। ऐसे में कई गाड़ियों के टायर घिसे होने की वजह से गाड़ी पर से कंट्रोल बिगड़ने का खतरा बना रहता है। अगर आपकी गाड़ी के टायर ज्यादा घिसे हुए हैं तो उन्हें तुरंत बदलवाएं ताकि हादसे से बचा जा सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।