पैसेंजर वीईकल्स (PVs) पर इस समय काफी डिस्काउंट मिल रहा है, एक्सचेंज ऑफर्स आ रहे हैं और कीमतों में भारी कटौती की जा रही है। इंड्स्ट्री ऑब्जर्वर्स के मुताबिक कार बिक्री में सुस्ती और स्टॉक में भारी संख्या में पड़ी कारों के चलते ही ग्राहकों को इतनी सौगातें मिल रही हैं। जून में इनकी खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 6.77 फीसदी और मासिक आधार पर 7.18 फीसदी गिरकर 2,81,566 यूनिट्स रह गई जबकि इंवेंटरी लेवल 62 दिनों से बढ़कर 67 दिनों के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। अब आगे की बात करें को ऑटो इंडस्ट्री अच्छी बारिश और बिक्री में जोरदार उछाल की उम्मीद कर रहा है।
