Get App

कारमेकर्स ने कहा- सेमीकंडक्टर की किल्लत खत्म होने पर और ज्यादा कारें बनेंगी और बिकेंगी, जून की बिक्री से हैं उत्साहित

Tata Motors ने कहा कि Q1FY23 में पैसेंजर व्हीकल की मांग में बढ़ोत्तरी देखने को मिली

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 02, 2022 पर 8:40 AM
कारमेकर्स ने कहा- सेमीकंडक्टर की किल्लत खत्म होने पर और ज्यादा कारें बनेंगी और बिकेंगी, जून की बिक्री से हैं उत्साहित
MSIL ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी का गाड़ियों के उत्पादन पर "मामूली असर" पड़ा है

ऑटो इंडस्ट्री के लिए जून एक महत्वपूर्ण महीना रहा। इस महीने में स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल या एसयूवी स्पेस में रिकॉर्ड रोलआउट देखने को मिला। इसमें ग्लोबल सेमीकंडक्टर सप्लाई की कमी को कम होते देखा गया। जिसके परिणामस्वरूप वाहन उत्पादन लगभग सामान्य स्तर पर लौट आया। इससे कारों की बिक्री बढ़ गई। चिप की कमी के कारण संभावित खरीदारों को लंबा इंतजार करना पड़ा था। एसयूवी सेगमेंट की लोकप्रियता के चलते ओईएम या ओरिजनल इक्यूमेंट मैन्युफैक्चरर के कारखानों में एसयूवी की लाइन लगी हुई थी।

ऑटो सेक्टर की मार्केट लीडर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Ltd (MSIL) ने जून 2022 में 155,857 गाड़ियों की कुल बिक्री दर्ज की, जो जून 2021 में बेची गई 147,368 गाड़ियों से 5.76 प्रतिशत अधिक है। सालाना आधार पर इसकी कुल घरेलू बिक्री जून 2021 में 130,348 गाडियों के मुकाबले जून 2022 में 1.29 प्रतिशत बढ़कर 132,024 गाड़ियां हो गई।

MSIL ने गाड़ियों की बिक्री की संख्या बताते हुए कहा कि इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स की कमी का गाड़ियों के उत्पादन पर "मामूली असर" पड़ा। मुख्य रूप से घरेलू मॉडल पर काफी कम असर दिखाई दिया। कंपनी ने किल्लत के असर को कम करने के लिए हर संभव उपाय किए।

Hyundai Motor India की जून में घरेलू बिक्री 21 प्रतिशत बढ़कर 49,001 गाड़िया रही जबकि इन्होंने 13,350 गाड़ियों का निर्यात किया। इस तरह कुल मिलाकर कंपनी ने जून महीने में 62,351 गाड़ियां बेची।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें