Cheapest Electric scooter: साल 2022 में कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च हुए हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक व्हीकल को लेकर लोगों का रूझान बढ़ रहा है। इतना ही नहीं, इलेक्ट्रिक व्हीकल पर्यावरण के लिहाज से भी बेहतर होते हैं। अगर आप भी कम कीमत में बेहतर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए जरूरी आर्टिकल है। इस लिस्ट में हमने भारत में वर्तमान में उपलब्ध 5 सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटरों को शामिल किया है। यहां हमने Bounce Infinity E1, Hero Electric Optima CX, Ampere Magnus EX, Hero Electric Photon और Okinawa Praise Pro जैसे स्कूटर्स की खूबियों के बारे में बताया है। आइए जानते हैं कि इनकी कीमत कितनी है और इनमें क्या खास है।
Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत सिर्फ 59,999 रुपये है। इसमें 2 kWh 48V 39 Ah स्वैपेबल बैटरी पैक दिया गया है, जिसे एक हब मोटर से जोड़ा गया है। इस EV की टॉप स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है। बाउंस इनफिनिटी ई1 2.9बीएचपी की पीक पावर जनरेट करता है जबकि पीक टॉर्क 83एनएम है। इसमें IP67-रेटेड लिथियम-आयन बैटरी है जो चार-पांच घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है। इसकी रेंज 85 किमी है। इसमें दो राइड मोड ईको और स्पोर्ट हैं। इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, जियोफेंसिंग, एंटी-थेफ्ट और टो अलर्ट के साथ-साथ एक ड्रैग मोड भी है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 62,190 रुपये है। ऑप्टिमा सीएक्स एक 550W BLDC मोटर द्वारा संचालित है, जिसमें 52.2V, 30Ah लिथियम फॉस्फेट बैटरी दिया गया है। यह 1.2bhp की अधिकतम शक्ति जनरेट करता है जिसे पूरी तरह से चार्ज होने में 4-5 घंटे लगते हैं। स्कूटर को सिंगल और डबल दोनों बैटरी वेरिएंट के साथ पेश किया गया है, जिसकी कीमत क्रमशः 62,190 रुपये और 77,490 रुपये है। डबल बैटरी वैरिएंट में एक बार चार्ज करने पर 140 किमी की रेंज और 45 किमी/घंटा की टॉप स्पीड का दावा किया गया है।
इस स्कूटर की कीमत 73,999 रुपये है। Ampere Magnus EX में एक LCD स्क्रीन, एक इंटीग्रेटेड USB पोर्ट, कीलेस एंट्री और एक एंटी-थेफ्ट अलार्म है। इसमें 1.2 kW मोटर दिया गया है। इसकी टॉप स्पीड 55 किमी / घंटा है। इसकी बैटरी को 0-100% चार्ज करने में 6-7 घंटे लगते हैं। Magnus EX में ARAI-सर्टिफाइड 121 किलोमीटर की रेंज का दावा किया गया है।
इसकी कीमत 80,790 रुपये है।
हीरो इलेक्ट्रिक फोटॉन में 72V 26 Ah बैटरी पैक दिया गया है, जो 1200W मोटर से जुड़ा है। बैटरी 5 घंटे में पूरी तरह से चार्ज हो जाती है और इसमें फुल चार्ज पर 90 किमी की रेंज का दावा है। इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 45 किमी/घंटा है। फीचर्स के लिहाज से इसमें एलईडी हेडलाइट और टेल लाइट के साथ-साथ अलॉय व्हील भी मिलते हैं।
इस स्कूटर की कीमत 87,593 रुपये है। Okinawa Praise Pro की टॉप स्पीड 58 किमी/घंटा है और इसमें 1kW BLDC मोटर दिया गया है, जिसे 2kWh लिथियम-आयन रिमूवेबल बैटरी से जोड़ा जाता है। इस स्कूटर में सिंगल चार्ज में 88 किमी की रेंज का दावा किया गया है। बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में करीब 2-3 घंटे लगते हैं और स्कूटर में 'स्पोर्ट मोड' भी है। फीचर्स की बात करें तो इसमें कीलेस एंट्री, एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ सेंट्रल लॉकिंग, पूरी तरह से डिजिटल एलसीडी कंसोल, टेलिस्कोपिक फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक्स शामिल हैं।