Get App

कहीं ठंडा न पड़ जाए Electric Scooters पर बाजार का जोश! जानिए कब, कहां हुई आग लगने की घटनाएं

आग लगने की घटनाओं के बाद सरकार ने जहां नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लॉन्चिंग पर रोक लगा दी है, वहीं एक्सपर्ट्स इनसे जुड़े मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स और जानकारियों के अभाव की ओर संकेत कर रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड May 03, 2022 पर 5:27 PM
कहीं ठंडा न पड़ जाए Electric Scooters पर बाजार का जोश! जानिए कब, कहां हुई आग लगने की घटनाएं
हाल में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए ईवी कंपनियों को सख्त चेतावनी दी है

Electric Scooters On Fire : इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर इंडस्ट्री, बाजार और सरकार में कुछ समय पहले तक जिस तरह का जोश दिख रहा था, अब वह कुछ ठंडा होता दिख रहा है। दरअसल पिछले लगभग डेढ़ महीने के दौरान जिस तरह से इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं, उससे इनके टिकाऊपन पर संदेह पैदा होने लगा है। साथ ही पब्लिक में भी इनको लेकर डर बना हुआ है। सरकार ने जहां नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की लॉन्चिंग पर रोक लगा दी है, वहीं एक्सपर्ट्स इनसे जुड़े मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट्स और जानकारियों की कमी की ओर संकेत किए हैं।

ईवी कंपनियों पर होगा बड़ा एक्शन : गडकरी

हाल में केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस पर चिंता जताते हुए ईवी कंपनियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि डिफॉल्ट के लिए जिम्मेदार पाए जाने पर ईवी कंपनियों पर जुर्माने के साथ ही बड़ी कार्रवाई भी की जा सकती है। गडकरी ने कहा था, ऐसे मामलों की जांच के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी बना दी गई है, जो जांच के साथ ही इनमें सुधार से जुड़ीं बातों से हमें अवगत कराएगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर हम डिफॉल्ट कंपनियों को जरूरी आदेश जारी करेंगे। साथ ही आने वाले समय में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की गुणवत्ता से जुड़ी गाइडलाइंस भी जारी की जाएंगी। अगर जांच में कोई कंपनी दोषी पाई जाती है तो उस पर भारी जुर्माना लगेगा और सभी डिफेक्टिव प्रोडक्ट को रिकॉल करने के आदेश दिए जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें