Get App

Electric Car खरीदना चाहते हैं? यह सरकारी बैंक दे रहा सस्ता लोन

कस्टमर इस स्कीम के तहत लोन लेकर उसे 3 से लेकर 8 साल में चुका सकते हैं। कोई व्यक्ति जिसकी उम्र 21 से लेकर 67 साल तक है, वह इस लोन के लिए अप्लाई कर सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 21, 2022 पर 6:23 PM
Electric Car खरीदना चाहते हैं? यह सरकारी बैंक दे रहा सस्ता लोन
इंटरेस्ट रेट 7.25 से 7.60 फीसदी है। यह स्कीम 15 मई से शुरू हो चुकी है।

क्या आप इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) खरीदना चाहते हैं? अगर हां तो आपके लिए अच्छा मौका है। देश का सबसे बड़ा बैंक (Biggest Bank of India) सस्ते रेट पर ई-कार खरीदने के लिए लोन दे रहा है। सरकार भी ई-कारों की बिक्री को बढ़ावा दे रही है। इससे पॉल्यूशन में कमी लाने में मदद मिलेगी। साथ ही पेट्रोल-डीजल के आयात पर भी निर्भरता घटेगी।

एसबीआई (SBI) ने ग्राहको को ग्रीन कार लोन स्कीम का फायदा उठाने के लिए प्रोत्साहित किया है। इस हफ्ते की शुरुआत में एसबीआई ने इस बारे में एक ट्वीट किया था। इसमें ग्रीन कार लोन के बारे में बताया था। ग्रीन कार स्कीम के तहत इंटरेस्ट रेट 7.25 से 7.60 फीसदी है। यह स्कीम 15 मई से शुरू हो चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें