Get App

सरकार ने इलेक्ट्रिक कंपनियों को कोई भी नया टू-व्हीलर लॉन्च करने से रोका, आग लगने की घटनाओं के बीच उठाया कदम

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में आग (EV Fires) लगने की हाल में कई घटनाएं देश भर में सामने आई हैं, इसी के बाद केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 10:39 PM
सरकार ने इलेक्ट्रिक कंपनियों को कोई भी नया टू-व्हीलर लॉन्च करने से रोका, आग लगने की घटनाओं के बीच उठाया कदम
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियां को अपने मौजूदा मॉडल्स को बेचने पर कोई रोक नहीं है

सरकार ने सभी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर (Electric Two-Wheeler) ब्रांड्स को बाजार में कोई भी नया प्रोडक्ट नहीं लॉन्च करने को कहा है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में आग (EV Fires) लगने की हाल में कई घटनाएं देश भर में सामने आई हैं। इसी के बाद केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है। सड़क परविहन मंत्रालय ने हाल ही में दिल्ली में एक बैठक की थी, जिसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर में आग लगने के बढ़ते मामलों और इससे लोगों की जान को सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई थी।

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियां को अपने मौजूदा मॉडल्स को बेचने पर कोई रोक नहीं है। हालांकि आग की बढ़ती घटनाओं की जांच करने के लिए कई कंपनियों ने अपने मॉडल को बाजार से वापस बुलाया है। ओकिनावा (Okinawa) ने सबसे अधिक 3,215 इलेक्ट्रिक स्कूटरों को वापस बुलाया है। वहीं प्योर EV ने भी काफी संख्या में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को वापस बुलाया है। ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अपने 1,441 स्कूटरों को वापस बुलाया है।

प्योर EV के इलेक्ट्रिक स्कूटरों में पिछले साल से आग लगने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। वहीं Ola Electric के स्कूटर में सिर्फ पुणे में एक आग लगने की घटना सामने आई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें