Hero Electric ने देश भर में 1 लाख चार्जिंग स्टेशन लगाने का किया ऐलान, चार्जर से मिलाया हाथ

इस डील के तहत पहले साल में चार्जर देश के टॉप 30 शहरों में 10,000 चार्जिंग स्टेशन लगाएगा

अपडेटेड Nov 17, 2021 पर 10:21 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी, Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने देश में तीन साल में एक लाख चार्जिंग स्टेशन लगाने का ऐलान किया है। कंपनी ने इसके लिए बेंगलुरु की EV चार्जिंग स्टार्ट-अप Charzer (चार्जर) के साथ करार किया है। इस करार के तहत हीरो इलेक्ट्रिक और चार्जर देश भर में चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए मिलकर काम करेंगी। डील के पहले साल में चार्जर देश के टॉप 30 शहरों में 10,000 चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।

इसके अलावा स्टार्टअप कंपनी चार्जर हीरो इलेक्ट्रिक की डीलरशिप में किराना चार्जर (Kirana Charzer) लगाएगी। इससे कंज्यूमर को अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने आसानी होगी। कंपनी इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को नजदीकी चार्जिंग स्टेशनों और बुकिंग स्लॉट का पता लगाने के लिए चार्जर मोबाइल एप्लिकेशन और वेबसाइट भी मुहैया कराएगी। इसके साथ ही वे बुकिंग स्लॉट का भी पता लगा पाएंगे। इलेक्ट्रिक वाहन राइडर सब्सक्रिप्शन-बेस्ड मॉडल (subscription-based model) में चार्जिंग सुविधा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

हीरो इलेक्ट्रिक के CEO सोहिंदर गिल (Sohinder Gill) ने कहा है कि हमारा मानना है कि देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर के विकास के लिए बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर नेटवर्क का होना जरूरी है। इस पार्टनरशिप से देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ोतरी को प्रोत्साहन मिलेगा। कंज्यूमर्स को आसानी से अपने वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिल पाएगी। गिल ने आगे कहा कि देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए कंपनी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर विस्तार पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पार्टनरशिप के जरिए हमारा लक्ष्य EV की ओर जोर देना और एक स्वच्छ और ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशन को बढ़ावा देना है।


बता दें कि Charzer एक EV स्टार्ट-अप है जो सार्वजनिक जगहों, अपार्टमेंट और दफ्तरों के लिए चार्जिंग सॉल्यूशन मुहैया कराता है। ये चार्जर सभी EV मॉडल को सपोर्ट करते हैं, जो इंटेलिजेंट सॉफ्टवेयर से चलते हैं और सार्टिफाइड प्रोफेशनलों द्वारा लगाया जाता है और सर्विस दी जाती है। कंपनी इस समय बेंगलुरु, पुणे, दिल्ली, हैदराबाद, मैंगलोर और विशाखापत्तनम समेत 20 शहरों में मौजूद है। इस सहयोग के जरिए चार्जर अपने बी2बी (B2B business) कारोबार में हीरो इलेक्ट्रिक का चार्जिंग पार्टनर होगा।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।