भारत की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी, Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने देश में तीन साल में एक लाख चार्जिंग स्टेशन लगाने का ऐलान किया है। कंपनी ने इसके लिए बेंगलुरु की EV चार्जिंग स्टार्ट-अप Charzer (चार्जर) के साथ करार किया है। इस करार के तहत हीरो इलेक्ट्रिक और चार्जर देश भर में चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए मिलकर काम करेंगी। डील के पहले साल में चार्जर देश के टॉप 30 शहरों में 10,000 चार्जिंग स्टेशन लगाएगी।
