Hero Lectro H3, H5 e-cycles: झटपट कामकाज के लिए हीरो ने लॉन्च की 2 ई-साइकिल, जानिए रेंज, फीचर्स और कीमत

Hero Lectro H3, H5 e-cycles: इलेक्ट्रिक साइकिल सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी हीरो लेक्ट्रो (Hero Lectro) ने दो नई ई-साइकिल लॉन्च की हैं। इन साइकिल के मॉडल H3 और H5 हैं। दोनों ई-साइकिल GEMTEC पावर्ड हैं

अपडेटेड Nov 09, 2022 पर 12:32 PM
H3 ई-साइकिल की कीमत 27,499 रुपये और H5 ई-साइकिल की कीमत 28,499 रुपये है।

Hero Lectro H3, H5 e-cycles: अगर आप ई-साइकिल खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। इलेक्ट्रिक साइकिल सेगमेंट की सबसे बड़ी कंपनी हीरो लेक्ट्रो (Hero Lectro) ने दो नई ई-साइकिल लॉन्च की हैं। दोनों साइकिल GEMTEC-पावर्ड मॉडल - H3 और H5 हैं। Hero Lectro H3 इलेक्ट्रिक साइकिलों की कीमत 27,499 रुपये और Hero Lectro H5 की कीमत 28,499 रुपये तय की है। H3 ई-साइकिल के दो कलप ऑप्शन हैं। ब्लिसफुल ब्लैक-ग्रीन और ब्लेज़िंग ब्लैक-रेड। इसके अलावा, H5 ई-साइकिल ग्रूवी ग्रीन और ग्लोरियस ग्रे कलर ऑप्शन में है। दोनों साइकिल की सिंगल चार्ज पर रेंज 30km तक है।

H3और H5 की खासियत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई हीरो लेक्ट्रो ई-साइकिलों में मजबूत और लाइट मटेरियल्स (GEMTEC) का इस्तेमाल किया गया है। इनमें नई राइड ज्योमेट्री और स्मार्ट फिट एर्गोनॉमिक्स की सुविधा भी दी गई है। इस हीरो साइकिल के R&D सेंटर में डिजाइन और डेवलप किया गया था। इन ई-साइकिलों में कस्टमर्स को आसान एक्सेस चार्जिंग पोर्ट, एक हाई-परफॉर्मेंस एफिशिएंट कार्बन स्टील फ्रेम और सभी मौसम में उपयोग के लिए एक IP67-रेटेड वाटरप्रूफ इन-ट्यूब ली-ऑयन बैटरी जैसे फीचर्स मुहैया कराए गए हैं। दोनों ई-साइकिल H3 और H5 डुअल डिस्क ब्रेक के साथ आते हैं। बता दें कि इलेक्ट्रिक साइकिल को उन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुई हैं, जो एक्सरसाइज के रूप में साइकिल चलाने के साथ-साथ कम दूरी तय करना चाहते हैं।

Tata Tiago EV: पहले ही दिन 10,000 से ज्यादा हुई बुकिंग, जानिए कीमत और खूबियां


स्पीड और रेंज

नई Hero Lectro H3 और H5 ई-साइकिलों में एक एलईडी डिस्प्ले है। यह 250W बीएलडीसी रियर हब मोटर के जरिए चलता है। इसकी अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। इसके अलावा, एक IP67 ली-आयन 5.8Ah इंट्यूब बैटरी है। यह 4 घंटे में पूरी तरह से चार्ज होने जाती है। सकी रेंज 30 किमी है। यानी यानी बाजार के डेली काम को आप इस साइकिल से पूरा कर सकते हैं।

अगर आप नई GEMTEC यूनिट्स को खरीदना चाहते हैं तो उनकी D2C वेबसाइट के जरिए खरीद सकता है। इसके साथ ही हीरो लेक्ट्रो के 600+ डीलरों के नेटवर्क, ई-कॉमर्स चैनलों और दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में एक्सक्लुसिव एक्सपीरियंस सेंटर्स और जोन में भी संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।