Tata Tiago EV: पहले ही दिन 10,000 से ज्यादा हुई बुकिंग, जानिए कीमत और खूबियां

Tata Tiago EV की बुकिंग के लिए कंपनी ने 21000 रुपये तय किया है। ऑथराइज्ड डीलर या फिर ऑनलाइन जाकर इसे बुक कर सकते हैं

अपडेटेड Oct 11, 2022 पर 4:31 PM
Story continues below Advertisement
Tata Tiago EV दो बैटरी वेरियंट में आती है। कार के टॉप वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 11.79 लाख रुपये है।

Tata Tiago EV: Tata Motors ने सोमवार को नई इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी (Tiago EV) की बुकिंग शुरू कर दी है। बुकिंग खुलने के साथ लोगों में इसकी बुकिंग को लेकर होड़ मच गई। एक दिन में ही 10,000 से ज्यादा यूनिट बुक हो गईं। यह भारतीय बाजार की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक कार को लेकर कई जबरदस्त दावे किए हैं। भारत में बढ़ती इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग को देखते हुए कंपनी मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है।

Tata Tiago EV की बुकिंग के लिए कंपनी ने 21000 रुपये तय किए थे। इसे किसी भी ऑथराइज्ड डीलर के पास जाकर या फिर ऑनलाइन बुक किया जा सकता है। कंपनी ने इस कार को कुछ चुनिंदा जगह शोकेज किया है। दिसंबर या जनवरी से इसकी डिलिवरी शुरू हो सकती है। यह कार सिंगल चार्ज में 300 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर सकती है। यह एक हैचबैक सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कार है। इसमें 5 लोगों के लिए सीटिंग कैपिसिटी है। यह कार दो बैटरी वेरियंट में आती है। कार के टॉप वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 11.79 लाख रुपये है।

Tiago EV: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग आज से शुरू, 21,000 में कर लें बुक


टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल (Tata Motors Passenger Vehicles Ltd) के मैनेजिंग डायरेक्टर शैलेश चंद्र (Shailesh Chandra) ने एक बयान में कहा कि हम Tiago.ev को मिल रही जबरदस्त प्रतिक्रिया से खुश हैं। इसके लिए हम अपने ग्राहकों को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी देते हुए कहा कि टाटा मोटर्स अब अतिरिक्त 10,000 ग्राहकों को टियागो ईवी 8.49 लाख रुपये में देगी। कुल मिलाकर अब 20,000 टियागो ईवी 8.49 लाख रुपये (एक्स शोरूम) में मिलेगी।

Tata Tiago EV की पावर

Tata Tiago EV में कंपनी ने जिपट्रोन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जो नेक्सॉन और टिगोर में भी मौजूद है। इसमें यूजर्स को 55 किलोवाट की पावर के साथ 114 एनएम का टॉर्क मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह कार 0-60 किलोमीटर तक की रेंज सिर्फ 5.7 सेकेंड में पहुंच सकती है।

जानिए कैसे करें बुकिंग

टाटा मोटर्स के ईवी Tata Tiago.EV की बुकिंग के लिए कस्टमर्स इसकी ऑफिशियल वेबसाइट tiagoev.tatamotors.com पर विजिट कर सकते हैं। इसके लिए आपको 210000 रुपये की टोकन मनी देनी होगी। इसके अलावा आप टाटा के डीलरशिप पर जाकर भी जाकर नई इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी की बुकिंग (TATA TIAGO EV booking) करा सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।