Tata Motors Tiago EV: टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल में भारत में अपनी लेटेस्ट और देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी (Tata Tiago EV) लॉन्च की थी। टाटा मोटर्स की टियागो ईवी की बुकिंग आज (10 अक्टूबर) से 12 बजे दोपहर से शुरू हो गई है। ग्राहक किसी भी रजिस्टर टाटा मोटर्स डीलरशिप या वेबसाइट पर 21,000 रुपये की टोकन मनी देकर इसकी बुकिं कर सकते हैं। ़
अगले साल होगी कार की डिलीवरी
टाटा टियागो ईवी कार की डिलीवरी अगले साल जनवरी 2023 से शुरू होगी। टियागो ईवी टेस्ट ड्राइव के लिए दिसंबर से मिलेगी। टियागो इलेक्ट्रिक Ziptron टेक्नोलॉजी पर बेस्ड कार है। आपको बता दें कि टाटा मोटर्स का घरेलू इलेक्ट्रिक कार मार्केट (Indian Electric Car Market) में पहले से ही दबदबा है। अब पहली हैचबैक इलेक्ट्रिक व्हीकल के लॉन्च होने से कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ाने की ओर एक और कदम है।
ग्राहक टाटा टिआगो के ईवी अवतार का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। टाटा मोटर्स पहले से ही Tata Nexon EV और Tata Tigor EV जैसे मॉडलों के साथ देश में ईवी सेगमेंट को लीड कर रही है। एसयूवी सेगमेंट वाली Tata Nexon EV को खासा पसंद किया गया है।
Tata Tiago EV की कीमत का खुलासा हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 8.49 लाख रुपए है। इसे दो बैटरी साइज ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। 12.2 kWh बैटरी पैक के लिए 8.49 लाख रुपये और 24 kWh बैटरी पैक के लिए 9.09 लाख रुपये शुरुआती कीमत है।
Tiago EV की चार्जिंग की बात करें तो यह कार 15A पावर सॉकेट को सपोर्ट करती है जिसे इमरजेंसी स्थिति में इस्तेमाल किया जा सकता है। Tata Tiago EV की बैटरी को DC फास्ट चार्जर से 80 फीसदी चार्ज करने में करीब एक घंटे का समय लगेगा। कंपनी 7.2 kW का AC चार्जर प्रदान कर रही है जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि यह कार को 3 घंटे 36 मिनट में पूरी तरह से चार्ज करने में सक्षम है। इसके अलावा, Tiago EV डीसी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है जो 57 मिनट में कार को 80 फीसदी तक चार्ज कर सकता है।