Get App

Hero MotoCorp Price Hike: 5 अप्रैल से महंगे हो जाएंगे स्कूटर, मोटरसाइकिल, 2000 रुपए तक की होगी बढ़ोतरी

कंपनी ने एक बयान में कहा कि कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के असर को आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए कीमतों में बदलाव की जरूरत है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 29, 2022 पर 9:19 PM
Hero MotoCorp Price Hike: 5 अप्रैल से महंगे हो जाएंगे स्कूटर, मोटरसाइकिल, 2000 रुपए तक की होगी बढ़ोतरी
Hero MotoCorp Price Hike: 5 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी मोटरसाइकिल, स्कूटर (FILE PHOTO)

Hero MotoCorp Price Hike: भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने मंगलवार को घोषणा की कि वह 5 अप्रैल से अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की एक्स-शोरूम कीमतों में 2,000 रुपए तक की बढ़ोतरी करेगी। इसमें कहा गया है कि कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी के असर को आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए कीमतों में बदलाव की जरूरत है।

Mint के मुताबिक, कंपनी ने एक बयान में कहा, "कीमत में बदलाव 2,000 रुपए तक होगा और बढ़ोतरी की सटीक मात्रा एक विशिष्ट मॉडल और बाजार के अधीन होगी।"

Toyota Kirloskar Motor, Audi, BMW और Mercedes-Benz समेत कई अलग-अलग कंपनियों ने इनपुट लागत में बढ़ोतरी के कारण अगले महीने से अपने प्रोडक्ट की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है।

हीरो मोटोकॉर्प की यह घोषणा उस दिन आई है, जब उसके शेयरों में सात प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट आई थी। यहां गौर करने वाली बात यह कि दावा किया गया कि आयकर विभाग (IT Department) ने कंपनी की तरफ से किए गए 1,000 करोड़ रुपए के फर्जी खर्चों का पता लगाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें