नई गाड़ी खरीदने का है प्लान? तो रुक जाइए, ये कंपनी लॉन्च करने वाली है नई SUV

ऑटो कंपनी होंडा एक बार फिर SUV सेगमेंट में उतरने जा रही है। वह आने वाले समय में भारतीय बाजार में अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है

अपडेटेड Sep 19, 2022 पर 5:23 PM
Honda अगले साल लेकर आएगी नई SUV कार।

ऑटो कंपनी होंडा एक बार फिर SUV सेगमेंट में उतरने जा रही है। वह आने वाले समय में भारतीय बाजार में अपनी पैठ बढ़ाना चाहती है। होंडा ने भारत को अहम बाजार मानते हुए यहां पर अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए फिर से एसयूवी सेगमेंट में कदम रखने का फैसला किया है।

मार्केट शेयर बढ़ाने के लिए उठाए अहम कदम

होंडा कार्स इंडिया के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर ताकुया सुमुरा ने कहा कि कंपनी ने पिछले कुछ सालों में बाजार में अपनी बढ़त बनाने के लिए कई कदम उठाए हैं।


नई SUV होगी लॉन्च

कंपनी ने कहा कि वह भारत में अगले साल अपनी नई SUV मॉडल कार लेकर आएगी। हालांकि, उन्होंने कहा है कि पिछले तीन सालों में कंपनी ने काफी मुश्किलों का भी सामना किया है। उन्होंने इसी दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए इलेक्ट्रिकल व्हीकल की तरफ काम कर रहे हैं। उन्हें इसके लिए अपने प्लांट और ऑपरेशन को री-स्ट्रक्चर करने की जरूरत पड़ी।

ये गाड़ियां होगी बंद

भारत में बहुत तेजी से बढ़ते एसयूवी सेगमेंट में होंडा की कोई भी गाड़ी नहीं है। पिछले कुछ सालों में होंडा ने CR-V, BR-V और मोबिलियो को बंद कर दिया है। कंपनी ने अपने मॉडल जैज और डब्ल्यूआर-वी को भी अगले साल से बंद करने की घोषणा की है। होंडा इस समय भारत में सिर्फ सिटी, सिटी ईएचवी और Amaze मॉडल ही बेच रह है। यही कारण है कि इंडियन मार्केट में होंडी की हिस्सेदारी घटकर 2.79 फीसदी हो गई है।

निफ्टी में लार्जकैप स्टॉक की तरह है भारतीय शेयर बाजार का प्रदर्शनः रिधम देसाई, Morgan Stanley

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।