Honda भारत में बंद कर सकती है डीजल कारों का प्रोडक्शन, कंपनी ने दिए ये संकेत

Honda Diesel Cars: मारुति सुजुकी और बाकी कंपनियों के बाद अब होंडा भी डीजल गाड़ियों का प्रोडक्शन बंद कर सकती है। कंपनी के प्रेसिडेंट और CEO ने खुद इस बात के संकेत दिए हैं

अपडेटेड Sep 21, 2022 पर 12:25 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Honda City, Amaze, WR-V का डीजल वेरिएंट भारत में बंद हो सकता है।

Honda Diesel Cars: भारत में कार बनाने वाली कंपनियां अब डीजल गाड़ियों से तौबा करने लगी हैं। Maruti Suzuki, Volkswagen, Skoda, Nissan और Renault जैसी कंपनियां पहले ही डीजल गाड़ियों का प्रोडक्शन बंद कर चुकी हैं। अब इस लिस्ट में होंडा भी शामिल होने की तैयारी कर रही है। होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) के CEO ताकुया सुमुरा (Takuya Tsumura) ने कहा कि अब होंडा डीजल कारों के संबंध में ज्यादा विचार नहीं कर रही है। इसकी वजह ये है कि इस इंजन में रियल ड्राइविंग एमिशन यानि RDE को कम कर पाना बेहद कठिन है। कई कंपनियां यूरोपीय बाजार में डीजल कार का प्रोडक्शन बंद कर चुकी हैं।

लागू हो रहा है यह नियम

बता दें कि साल 2023 में भारत में रियल ड्राइविंग एमिशन (RDE) स्टैंडर्ड लागू हो जाएगे। इसके बाद CAFE-2 यानी कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल इकॉनमी 2 मानक लागू किए जाएंगे। इस नियम के लागू होने के बाद न सिर्फ लैब टेस्टिंग बल्कि रियल लाइफ में भी उत्सर्जन के स्टैंडर्ड्स (Emission Norms) पर खरा उतरना जरूरी हो जाएगा। फिलहाल कंपनी देश में चार गाड़ियों की बिक्री करती है। इनमें सबकॉम्पैक्ट एसयूवी WR-V, प्रीमियम हैचबैक जैज, मिड-साइज़ सेडान सिटी और कॉम्पैक्ट सेडान अमेज (Amaze) जैसे मॉडल्स शामिल हैं। इनमें सिर्फ जैज ही पेट्रोल इंजन के साथ आती है। मीडिया रिपोर्ट के मानें तो कंपनी बाकी तीनों कारों के डीजल इंजन वाले मॉडल्स का प्रोडक्शन बंद कर देगी।

Tata Motors लाएगी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, जानिए कितनी हो सकती है कीमत


कंपनी का ये है प्लान

होंडा भारत में अपनी कारों की बिक्री बढ़ाने के लिए एक नई SUV मॉडल को बाजार में लाने वाली है। साथ ही कंपनी सेल्स नेटवर्क को भी नए सिरे से बना रही है। कंपनी की नई कार एक मिड साइज SUV हो सकती है, जो भारतीय बाजार में Toyota Hyryder, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara और Hyundai Creta से मुकाबला करेगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।