हुंडई मोटर (Hyundai Motor) ने अपनी अल्कजार एसयूवी (Alcazar SUV) का नया बेस वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 15.89 लाख रुपये (एक्स शोरूम कीमत) है। इस मॉडल का नाम Alcazar Prestige XE रखा गया है और यह अब 7-सीटों वाला इस एसयूवी का बेस वेरिएंट होगा। Alcazar Prestige XE कंपनी के पिछले बेस वेरिएंट के मुकाबले करीब 40,000 सस्ती है। Alcazar Prestige XE को 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है, जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स है।
