Hyundai India अपनी कुछ कारों के मॉडल पर डिस्काउंट दे रही है। हुडंई ने अपने 'फरवरी ऑफर' के तहत कुछ चुनिंदा मॉडल पर डिस्काउंट ऑफर किया है, जिसके तहत आप 50,000 रुपये की तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि दुर्भाग्य से यह ऑफर इसकी सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी क्रेटा ( Creta) और अलकाजर (Alcazar), वेन्यू (Venue) टक्सन (Tucson), एलांट्रा (Elantra) और वेरना (Verna) जैसी कारों पर लागू नहीं है। जिन कारों पर यह डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है, उनमें Hyundai i20, Grand i10 Nios, Aura और Santro जैसी कारें शामिल हैं। डिस्काउंट के अलाव इन कारों पर कैश डिस्काउंट, कॉरपोरेट बेनेफिट और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर भी हैं।
Hyundai Grand i10 Nios पर आपको अधिकतम 48,000 रुपये का डिस्काउंट मिल सकता है। कार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी ट्रिम्स वेरिएंट में आती है। यह 5-सीटर कार मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन में आती है। ग्रैंड i10 Nios की कीमत 5.29 लाख से 8.51 लाख रुपये (दोनों, एक्स-शोरूम) के बीच है।
Hyundai Santro के पेट्रोल वेरिएंट पर आपको 40,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है। सीएनजी मॉडल को इस ऑफर से बाहर रखा गया है। Hyundai Santro एक 5-सीटर कार है जिसमें 5-स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स हैं। इस कार की कीमत 4.86 लाख से 6.44 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है।
हुंडई i20 के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर कंपनी 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दे रही है। यह ऑफर 28 फरवरी तक वैध है। हुंडई i20 की कीमत 6.98 लाख रुपये से 11.47 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है।
Hyundai Aura पर कंपनी 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह ऑफर कार के पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट पर मिल रहा है। इसमें कैश डिस्काउंट और एक्सचजें बोनस दोने शामिल है। राजधानी दिल्ली में Hyundai Aura की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये है।