Ruturaj Gaikwad bought new Jawa 42 Bobber bike: इंडियन क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने हाल ही में एक एक नई स्टाइलिश जावा 42 बॉबर (Jawa 42 Bobber) मोटरसाइकिल खरीदी है, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। Jawa Motorcycles ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी एक तस्वीर शेयर की है। इस बाइक की कीमत 2.06 लाख रुपये से 2.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। नई Jawa 42 Bobber बाइक को इस साल सितंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। आइए जानते हैं कि इस बाइक में क्या खास है।
ऋतुराज गायकवाड़ की नई जावा 42 बॉबर
Jawa 42 Bobber बाइक को 'मूनस्टोन व्हाइट' कलर स्कीम में तैयार किया गया है, जो ऋतुराज के गैरेज में एक नई बाइक होगी। बता दें कि ऋतुराज घरेलू क्रिकेट में महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं वहीं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक शतकों का रिकॉर्ड (12) भी उनके नाम है।
Jawa 42 Bobber: इंजन और फीचर्स
Jawa 42 Bobber की बात करें तो यह जावा 42 नियो-रोडस्टर और पेराक बॉबर का का मिला-जुला वर्जन है। यह 334cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन के साथ आता है जो 30.2 bhp और 32.64 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह वही इंजन है जो पेराक में भी अपना काम करता है और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
Jawa 42 Bobber में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में सात-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक एब्जॉर्बर मिलता है। ब्रेकिंग ड्यूटी के लिए, इस बाइक में स्टैंडर्ड के रूप में डुअल चैनल ABS के साथ डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसे तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है: मिस्टिक कॉपर, मूनस्टोन व्हाइट और जैस्पर रेड। इसकी कीमत 2.06 लाख रुपये से 2.09 लाख रुपये, एक्स-शोरूम है।