अगर आप जीप (Jeep)की फ्लैगशिप प्रीमियम कार चेरोकी (Cherokee)के शौकीन हैं तो फिर अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी ने आज भारत में इसको लॉन्च कर दिया है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका पावर आउटपुट 270 हार्स पावर का है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 77.50 लाख रुपए है। कंपनी इसे भारत में भी असेंबल कर बेचेगी।
इस कीमत पर नई ग्रैंड चेरोकी भारत में अमेरिकी ऑटोमोबाइल ब्रांड की सबसे बड़ी और महंगी SUV बन गई है। इस एसयूवी को ग्लोबल मार्केट में पहले ही उतारा जा चुका है और अब इसे भारत में लॉन्च किया गया है। 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी को भारत में महाराष्ट्र में असेंबल की गई सीकेडी यूनिट के रूप में बेचा जाएगा। भारत 2022 जीप ग्रैंड चेरोकी (Grand Cherokee)पाने वाला पहला राइट-हैंड ड्राइव मार्केट है।
5वीं पीढ़ी की है नई Grand Cherokee
Jeep इंडिया की Grand Cherokee की बात करें तो ये 5वीं पीढ़ी वाली Grand Cherokee है। ये पहले के मुकाबले कई एडवांस फीचर्स से लैस है। इसका इंजन 8 स्पीड ऑटोमेटिक गियर के सहारे काम करता है। इसमें 100 से ज्यादा एक्टिव और पैसिव फीचर्स हैं। इसमें 8 एयर बैग्स, ABS EVD, ADAS जैसे फीचर्स है। 360 डिग्री कैमरा, पैनारोमिक सनरूफ और ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है।
ग्रैंड चेरोकी में मिलता है 1076-लीटर का स्पेसियस बूट स्पेस
यह एक कनेक्टेड SUV है जिसमें 32 कनेक्टेड फीचर्स मौजूद हैं। 2022 ग्रैंड चेरोकी में 1,076-लीटर का काफी स्पेसियस बूट स्पेस मिलता है जिसे दूसरी रो को गिराकर बढ़ाया जा सकता है। एसयूवी में स्टार्ट/स्टॉप बटन मौजूद है। इसकी डैशबोर्ड की फिनिश बेहद मॉडर्न और स्टाइलिश फील कराती है। 2022 ग्रैंड चेरोकी में डामर ग्रे और पियानो ब्लैक एलीमेंट के मिश्रण के साथ एक स्पोर्टी ब्लैक आउट इंटीरियर है। इंडिया स्पेक Grand Cherokee में 5-स्पोक मशीन्ड अलॉय व्हील्स का एक सेट है।
2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन जेनरेट करता है 270 hp पावर और 400 Nm टार्क
2022 Jeep Grand Cherokee SUV की तकनीकी और मैकेनिकल खूबियों की बात करें तो इसमें 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है जो 270 hp का पावर और 400 Nm का अधिकतम टार्क जेनरेट करता है। कार की ऑफरोडिंग क्षमता की बात करें तो नई जीप ग्रैंड चेरोकी 533 mm तक पानी में भी चल सकती है। इसमें 215 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है।
नई 2022 Jeep Grand Cherokee SUV का मुकाबला BMW X5, Audi Q7, Mercedes-Benz GLE, Range Rover Sport, Volvo XC 90 और दूसरी एसयूवी से होगा। यह भारत में बनने वाला Jeep ब्रांड का चौथा प्रोडक्ट है।