अगर आप जीप (Jeep)की फ्लैगशिप प्रीमियम कार चेरोकी (Cherokee)के शौकीन हैं तो फिर अब आपका इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी ने आज भारत में इसको लॉन्च कर दिया है। इसमें 2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका पावर आउटपुट 270 हार्स पावर का है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 77.50 लाख रुपए है। कंपनी इसे भारत में भी असेंबल कर बेचेगी।
