देश की सबसे बड़ी कार मेकर Maruti Suzuki ने शुक्रवार को 1 जुलाई 2022 को अपने जून महीने के बिक्री आंकड़े जारी कर दिए है। इस अवधि में कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 5.7 फीसदी की बढ़त के साथ 1,55,857 यूनिट रही है। इस अवधि में कंपनी ने डीलर को 1,47,368 यूनिट डिस्पेंच किए है। बता दें कि साल 2021 के जून महीने में कंपनी ने कुल 1.47 लाख यूनिट बेची थी।
