Get App

कावासाकी ने भारत में लॉन्च की KLX450R मोटरसाइकिल, जानिए कीमत और फीचर

न्यू कावासाकी KLX450R के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसमें पहले की तरह 449 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 18, 2021 पर 2:12 PM
कावासाकी ने भारत में लॉन्च की  KLX450R मोटरसाइकिल, जानिए कीमत और फीचर
कंपनी ने 8,99,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर इस मोटरसाइकिल को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है।

कावासाकी ने भारत में अपनी नई 2022 KLX450R मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। पुराने मॉडल के मुकाबले कावासाकी इंडिया ने नई डर्ट बाइक KLX450R को नया लाइम ग्रीन कलर दिया है। कंपनी ने 8,99,000 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर इस मोटरसाइकिल को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है।

नई बाइक की डिलीवरी साल 2022 के पहले महीने में शुरू होने वाली है। नई KLX450R अपने पिछले मॉडल की तरह ही CBU के रूप में भारत में आती है। कंपनी की यह नई डर्ट मोटरसाइकिल अपनी ऑफ-रोडिंग के लिए एक बेहतर ऑप्शन है। इससे उबड़-खाबड़ रास्तों, खराब सड़को पर एक आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल इस 29 रुपये के स्टॉक पर मार्केट एक्सपर्ट्स है बुलिश, 3 महीने में करा सकता है 45% तक की कमाई

इंजन की बात करें तो न्यू कावासाकी KLX450R के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इसमें पहले की तरह 449 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। वहीं इसमें पहले जैसा ही 5 स्पीड-गियरबॉक्स मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें