Get App

Kia Carens: 7-सीटर Kia Carens की मिली पहली झलक, जानिए फीचर्स और पूरी डिटेल्स

Kia India ने अपनी तीन-पंक्ति वाली SUV Kia Carens का गुरुवार को वर्ल्ड प्रीमियर मे पहली झलक सामने आ गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 16, 2021 पर 4:37 PM
Kia Carens: 7-सीटर Kia Carens की मिली पहली झलक, जानिए फीचर्स और पूरी डिटेल्स
वर्ल्ड प्रीमियर (फाइल तस्वीर)

Kia India (किआ इंडिया) ने इंडियन मार्केट में अपनी तीन रो (पंक्ति) वाली SUV किआ कैरेंस (Kia Carens) का गुरुवार को वर्ल्ड प्रीमियर के जरिए पहली झलक दिखाई है। आधिकारिक तौर पर लॉन्च होने के बाद सेल्टोस, कार्निवल और सॉनेट के बाद भारत में किआ का चौथा उत्पाद होगा। कंपनी का दावा है कि उसकी ये SUV मार्केट में रिक्रिएशनल व्हीकल का नया सेगमेंट बनाएगी।

अपनी लेटेस्ट तीन-पंक्ति एसयूवी Carens के साथ किआ इंडिया उन बड़े परिवारों को लुभाने की कोशिश कर रही है जो अभी भी फीचर्स से भरे वाहन में एक SUV की स्पोर्टीनेस पसंद करते हैं। Kia Carens लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में Hyundai Alcazar, Tata Safari और Mahindra XUV700 जैसी बड़ी एसयूवी को टक्कर दे सकती है। इन तीनों कारों को भारत में इसी साल लॉन्च किया गया है और ये 20 लाख रुपये से कम, तीन-पंक्ति SUV सेगमेंट में अपनी पैठ बनाने की कोशिश कर रही हैं।

कंपनी ने इसका नाम किआ कैरेंस रखने की वजह भी बताई है। कंपनी का कहना है कि ये कार और रेनेसां (Renaissance) जैसे दो शब्दों से मिलकर बना है। कंपनी को भरोसा है कि यह कार इंडियन मार्केट में एक नया अध्याय शुरू करेगी। किआ कैरेंस को भारत में अगले साल लॉन्च करने की संभावना जताई जा रही है। दक्षिण कोरियाई वाहन बनाने वाली कंपनी भारतीय बाजार के महत्व को भी समझती है। इस कार को आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में किआ प्लांट में बनाया जाएगा।

Nissan year-end discounts: इन मॉडल्स में मिल रही है 1 लाख रुपये तक की छूट, जानिए कैसे उठाएं फायदा

कंपनी ने सेफ्टी पर खास फोकस किया है। कंपनी का दावा है कि कार के साथ ग्राहकों को पहली बार Hi-Secure Safety Package मिलेगा। कार में 6 एयरबैग दिए गए हैं, जो देश की सबसे सुरक्षित कार बनाते हैं। इसके अलावा इसमें फीचर्स के तौर पर 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, अगली पीढ़ी के कनेक्टेड फीचर्स, 64 कलर की एंबियंस लाइटिंग, बोस के 8 स्पीकर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, मल्टी ड्राइव मोड, स्काईलाइट सनरूफ भी मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें