Kia Carens कार की 25,000 रुपए में आज से बुकिंग शुरू, जानें फीचर्स और कीमत सहित पूरी डिटेल

किआ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और देश भर में डीलरशिप के माध्यम से 25,000 रुपए में बुक कर सकते हैं

अपडेटेड Jan 14, 2022 पर 2:09 PM
Story continues below Advertisement
किआ सेल्टोस, सॉनेट और कार्निवल के बाद किआ कैरेंस एमपीवी भारतीय मार्केट में कंपनी का चौथा प्रोडक्ट है

किआ इंडिया (Kia India) ने घोषणा की है कि नई किआ कैरेंस (Kia Carens) की बुकिंग आज यानी शुक्रवार से शुरू हो गई है। कार लेने के इच्छुक ग्राहक प्रीमियम एमपीवी (premium MPV) को किआ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और देश भर में डीलरशिप के माध्यम से 25,000 रुपए में बुक कर सकते हैं।

इसके अलावा ग्राहक घर बैठे इस लिंक https://www.kia.com/in/buy/pre-booking.html के माध्यम से भी अपनी पसंदीदा वेरिएंट की कारें बुक कर सकते हैं। कार का आधिकारिक लॉन्चिंग जल्द ही होने की उम्मीद है।

किआ सेल्टोस (Kia Seltos), सॉनेट (Kia Sonet) और कार्निवल (Kia Carnival) के बाद किआ कैरेंस एमपीवी भारतीय बाजार में कंपनी का चौथा प्रोडेक्ट है। MPV का मुकाबला Maruti Suzuki XL6, Mahindra Marazzo, Toyota Innova Crysta और Hyundai Alcazar जैसे प्रतिद्वंद्वियों से होगा।


Bikaner-Guwahati Express Train Accident: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दुर्घटनास्थल का किया दौरा, मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई

एमपीवी को भारत में स्थानीय रूप से निर्मित किया जाएगा, जिसे दुनिया के 90 विदेशी बाजारों में निर्यात किया जाएगा, जिसमें बाएं हाथ और दाएं हाथ ड्राइव दोनों मार्केट शामिल हैं। कंपनी ने एक बयान में बताया कि 3-रो व्हीकल को 5 ट्रिम वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें प्रीमियम, प्रेस्टीज, प्रेस्टीज प्लस, लक्जरी और लक्जरी प्लस शामिल है।

Kia Carens MPV कुल 8 कलर ऑप्शन- इम्पीरियल ब्लू, मॉस ब्राउन, स्पार्कलिंग सिल्वर, इंटेंस रेड, ऑरोरा ब्लैक पर्ल, ग्रेविटी ग्रे, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल और क्लियर व्हाइट में उपलब्ध होगी। किआ इंडिया का दावा है कि कैरेंस एक प्रीमियम एसयूवी की स्टाइल और एक एमपीवी की व्यावहारिकता का पूरा मिश्रण है।

कंपनी का दावा है कि इसमें कई फर्स्ट-इन-क्लास फीचर्स मिलते हैं। एमपीवी एक डिजाइन के साथ आएगी जो भारत में उपलब्ध अन्य किआ कारों से बिल्कुल अलग है। इसमें HVAC कंट्रोल के लिए टॉगल स्विच के साथ एक नया टच-आधारित पैनल और एंबियंट लाइट अंडरलाइनिंग भी मिलती है।

सेंटर कंसोल छोटा है और इसमें सीट वेंटिलेशन, ड्राइव मोड आदि के लिए एडिशनल कंट्रोल नियंत्रण है। Carens 6- और 7-सीट कॉन्फ़िगरेशन दोनों में उपलब्ध होगी। किआ की इस अपकमिंग कार को कंपनी ने पहली बार 16 दिसंबर को पेश किया था। यह कार दमदार लुक के साथ बेहतरीन फीचर्स से लैस है।

कैरेंस Apple CarPlay, Android Auto और Kia के UVO कनेक्ट के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक आठ-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 64-कलर एंबियंट लाइट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, कप होल्डर्स के साथ सीट-बैक टेबल, दूसरी रो के लिए इलेक्ट्रिकली पावर्ड वन-टच टम्बल डाउन फीचर, सिंगल-पैन सनरूफ से लैस है।

किआ एमपीवी के लिए ट्रांसमिशन विकल्पों में छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स, सात-स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और छह-स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट भी शामिल होंगे। हालांकि, कंपनी ने इसकी कीमतों को अभी खुलासा नहीं किया है लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि किआ कैरेंस को भारतीय बाजार में 13-17 लाख तक आ सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।