Get App

Elon Musk को तेलंगाना के बाद अब महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से मिला Tesla कार की मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का ऑफर

तेलंगाना, महाराष्ट्र और बंगाल सरकार ने टेस्ला को अपने राज्य में कार फैक्ट्री स्थापित के लिए आमंत्रित किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 16, 2022 पर 5:39 PM
Elon Musk को तेलंगाना के बाद अब महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल से मिला Tesla कार की मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने का ऑफर
मस्क ने कहा है कि भारत में उत्पाद उतारने के लिए उसे सरकार के स्तर पर बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है (FILE PHOTO: REUTERS)

भारत सरकार से चुनौतियों का सामना कर रहे अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला (Tesla) के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) को तेलंगाना के बाद अब महाराष्ट्र ने राज्य में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए आमंत्रित किया है। जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने रविवार को ट्विटर पर लिखा कि महाराष्ट्र, भारत में इलेक्ट्रिक कारों के निर्माण के लिए टेस्ला की फैक्ट्री का स्थान हो सकता है। तेलंगाना सरकार ने भी टेस्ला को राज्य में अपनी फैक्ट्री स्थापित के लिए आमंत्रित किया है।

जयंत आर पाटिल (Jayant R Patil) ने ट्विटर पर लिखा, “एलॉन मस्क, महाराष्ट्र भारत के सबसे प्रगतिशील राज्यों में से एक है। हम आपको भारत में स्थापित होने के लिए महाराष्ट्र से सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे। हम आपको महाराष्ट्र में अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए आमंत्रित करते हैं।"

महाराष्ट्र के अलावा तेलंगाना के उद्योग और वाणिज्य मंत्री केटी रामाराव ने भी मस्क को अपने राज्य में आमंत्रित किया है और कहा है कि भारत में कंपनी जिन चुनौतियों का सामना कर रही है, उनके लिए टेस्ला के साथ साझेदारी करके राज्य को खुशी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें