Mahindra ने घटाए XUV 700 AX7 के दाम, सीमित समय के लिए ही है ऑफर

XUV700 महिंद्रा एंड महिंद्रा की सबसे पॉपुलर SUV में से एक है। महिंद्रा की XUV700 कई वेरिएंट में उपलब्ध है और इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मौजूद हैं। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है। कंपनी ने गाड़ी की तीसरी सालगिरह से पहले यह ऐलान किया है

अपडेटेड Jul 09, 2024 पर 7:42 PM
Story continues below Advertisement
अगर आप महिंद्रा एंड महिंद्रा की गाड़ी XUV700 खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।

अगर आप महिंद्रा एंड महिंद्रा की गाड़ी XUV700 खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने आज 9 जुलाई को अपने XUV 700 के टॉप वेरिएंट की कीमत में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने XUV700 AX7 का दाम ₹21.54 लाख से घटाकर ₹19.49 लाख (एक्स-शोरूम) कर दिया है। इसका मतलब है कि इस गाड़ी को खरीदने पर आपकी 2.05 लाख रुपये की बचत होगी। हालांकि, यह ऑफर 4 महीने के लिमिटेड पीरियड के लिए ही है।

तीसरी सालगिरह पर Mahindra ने दिया तोहफा

XUV700 महिंद्रा एंड महिंद्रा की सबसे पॉपुलर SUV में से एक है। महिंद्रा की XUV700 कई वेरिएंट में उपलब्ध है और इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन मौजूद हैं। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलता है। प्रेस स्टेटमेंट में महिंद्रा ने बताया कि XUV700 AX7 रेंज के लिए नई और अधिक किफायती कीमत का मकसद खरीदारों के लिए वेरिएंट को अधिक एक्सेसेबल बनाना है।


XUV700 की तीसरी सालगिरह से पहले AX7 वेरिएंट की कीमत में कटौती की घोषणा की गई है। कंपनी ने कहा कि हाल ही में 200,000 यूनिट बनाने की उपलब्धि हासिल करने वाली यह एसयूवी 10 जुलाई से स्पेशल प्राइस पर उपलब्ध होगी। कंपनी ने हाल ही में दो नए कलर ऑप्शन - डीप फॉरेस्ट और बर्न्ट सिएना की भी घोषणा की है, जिससे अब इसमें कुल 9 कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं।

कीमत में कटौती के बाद XUV700 AX7 को केवल चार महीनों की सीमित अवधि के लिए छह-सीटर वर्जन, पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन (MT) को 19.69 लाख से भी कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं, डीजल 6-सीटर MT की कीमत ₹20.19 लाख है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AT) वाले 6-सीटर पेट्रोल वेरिएंट की कीमत ₹21.19 लाख और डीजल वेरिएंट की कीमत 21.59 लाख रुपये हो गई है। XUV700 AX7 L भी 6 और 7-सीटर ऑप्शन में आता है और 7-सीटर AWD के साथ आता है। इसकी एक्स-शोरूम कीमतें 23.69 लाख से शुरू होती हैं और 25 लाख तक जाती हैं।

MoneyControl News

MoneyControl News

Tags: #Auto

First Published: Jul 09, 2024 7:42 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।