Mahindra Holi Offer: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस महीने SUV पर आकर्षक होली ऑफर की घोषणा की है। महिंद्रा एंड महिंद्रा इस विशेष ऑफर के दौरान कुछ मॉडलों पर 3.02 लाख रुपए तक का लाभ दे रही है। महिंद्रा मॉडल जैसे XUV100, XUV300, Scorpio, Bolero, Bolero Neo, Marazzo, और Alturas G4 पर भी बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।
Mahindra XUV 700 और Mahindra Thar पर कोई छूट और लाभ नहीं दे रही है।
Mahindra इस कॉम्पैक्ट SUV पर 38,055 रुपए तक की नकद छूट और 3,000 रुपए तक की कॉर्पोरेट छूट दे रही है। एक्सचेंज ऑफर बेनिफिट 20,000 रुपए है।
महिंद्रा XUV300 के लिए 30,000 रुपए तक की नकद छूट और 10,000 रुपए तक की मुफ्त एक्सेसरीज़ की पेशकश कर रहा है। एक्सचेंज ऑफर 25,000 रुपए है। 4000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी उपलब्ध है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो पर कोई नकद छूट नहीं दे रही है, लेकिन खरीदार 15,000 रुपए तक की मुफ्त एक्सेसरीज़ ले सकते हैं। इस पर 4,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
महिंद्रा Alturas G4 पर 2.2 लाख रुपए का भारी डिस्काउंट दे रही है। 50,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 11,500 रुपए का अतिरिक्त कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। Alturas भी 20,000 रुपए की मुफ्त एक्सेसरीज के साथ आता है।
Mahindra Marazzo के खरीदारों को बेस M2 ट्रिम पर 20,000 रुपए और दूसरे ट्रिम लेवल पर 15,000 रुपए की नकद छूट मिलती है। निर्माता 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,200 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रहा है।