टाटा मोटर्स ने बाजार में उतारी Altroz DCA हैचबैक, जानिए क्या है खासियत

Altroz DCA न्यू ओपरा ब्लू एक नए कलर में भी लॉन्च हो रही है और यह रंग इसके टॉप 3 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। ये वेरिएंट है XT, XZ और XZ+। जो 1.2L रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन के साथ आते है।

अपडेटेड Mar 02, 2022 पर 5:36 PM
Altroz DCA न्यू ओपरा ब्लू एक नए कलर में भी लॉन्च हो रही है और यह रंग इसके टॉप 3 वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

टाटा मोटर्स ने आज अपनी हैचबैक कार Altroz DCA (ड्यूल क्लचऑटोमैटिव) वर्जन की बुकिंग शुरु कर दी है। यह कार वेट कल्च ट्रांसमिशन के साथ आती है जो सभी भारतीय ड्राइविंग कंडिशन में स्मूथ परफॉर्म का दावा करती है। आज से कस्मटर Altroz DCA को टाटा मोटर्स के सभी अथॉराइज्ड डीलरों के पास 21000 रुपये देकर बुक कर सकते है। इसकी डिलीवरी मार्च 2022 के मध्य से शुरु होने की संभावना है। बता दें कि Altroz के भारत में 1.25 लाख ग्राहक है।

Altroz DCA न्यू ओपरा ब्लू एक नए कलर में भी लॉन्च हो रही है और यह रंग इसके टॉप 3 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। ये वेरिएंट है XT, XZ और XZ+। जो 1.2L रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन के साथ आते है।

कंपनी के सेल्स, मार्केटिंग और कस्मटर केयर के वाइस प्रेसिडेंट राजन अंबा ने कहा कि भारत की सबसे सुरक्षित हैचबैक, अल्ट्रोज़ ने प्रीमियम हैच सेगमेंट में अपने लिए एक जगह बनाई है और इसे अब तक 1.25 लाख से भी अधिक लोग खरीद चुके हैं। हमने अपनी सफलता की कहानी को आगे बढ़ाते हुए अल्ट्रोज़ डीसीए के साथ लाइन-अप को विस्तार दिया है और हम विश्व स्तरीय ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन को पेश करके खुश हैं।


राजन ने आगे ने कहा कि हमें विश्वास है कि अल्ट्रोज़ डीसीए ऑटोमेटिक्स में ‘गोल्ड स्टैंडर्ड’ स्थापित करेगा और हमारे ग्राहकों की उभरती पसंद से मेल खाएगा। हमारे ग्राहक उत्पाद के बारे में अधिक जानने के लिए अपने निकटतम टाटा मोटर्स डीलरशिप पर जा सकते हैं और ऑल-न्यू अल्ट्रोज़ डीसीए को बुक कर सकते हैं। इससे कंपनी को भी अपनी रेंज बढ़ाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढे़- बाजार के इस उठापटक में Jefferies की इन 5 मिडकैप शेयरों में है खरीद की सलाह, जानिए क्या है स्टॉपलॉस, टार्गेट

ALTROZ DCA को नए पेंट स्कीम में पेश किया जाएगा, जिसमें ओपेरा ब्लू कलर शामिल है। इसके अलावा, अल्ट्रोज़ डीसीए डाउनटाउन रेड, आर्केड ग्रे, एवेन्यू व्हाइट और हार्बर ब्लू रंग में उपलब्ध होने के अलावा डार्क रेंज का भी हिस्सा होगा। 1.2L रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन के साथ इस गाड़ी को 3 वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जिसमें XT, XZ और XZ+ वेरिएंट शामिल हैं।

बता दें कि भारत में अल्ट्रोज को पहली बार जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था और यह काफी सफल रही है। इसे ग्राहकों द्वारा लेजर-कट डिज़ाइन, सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास सुरक्षा और शानदार प्रदर्शन के लिए सराहना मिली है और यह ब्रांड के एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड (ALFA) आर्किटेक्चर पर पहला वाहन है। इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग भी प्राप्त हुई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।