Get App

Mahindra ने पहली बार सनरूफ के साथ लॉन्च की नई Scorpio-N, कीमत 11.99 लाख रुपये, जानें कब से करा सकेंगे बुकिंग

Mahindra Scorpio N: महिंद्रा ने पहली बार स्कॉर्पियो के किसी वेरिएंट में सनरूफ फीचर दिया है, इसकी टेस्ट ड्राइविंग 5 जुलाई से ही शुरू हो जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2022 पर 8:33 PM
Mahindra ने पहली बार सनरूफ के साथ लॉन्च की नई Scorpio-N, कीमत 11.99 लाख रुपये, जानें कब से करा सकेंगे बुकिंग
ग्राहकों को नई Scorpio N की डिलीवरी दशहरे-दीपावली के फेस्टिव सीजन तक मिलेगी

भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा ने सोमवार को नई स्कॉर्पियो-एन (Mahindra Scorpio-N) लॉन्च किया। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है। हालांकि कंपनी ने बताया कि यह कीमत सिर्फ शुरुआती 25,000 बुकिंग करने वाले ग्राहकों के लिए है। महिंद्रा ने बताया कि ग्राहक कंपनी की वेबसाइट पर 5 जुलाई से Scorpio-N को अपने कार्ट में ऐड कर सकते हैं। हालांकि इसकी असली बुकिंग 30 जुलाई सुबह 11 बजे से शुरू होगी। अगर डिलीवरी की बात करें तो, ग्राहकों को नई Scorpio N दशहरे-दीपावली के फेस्टिव सीजन के दौरान तक मिलेगी।

नई Scorpio-N न सिर्फ पुराने मॉडल से अधिक बड़ी और क्लासिक लग रही है, बल्कि कंपनी ने इसमें कई नए फीचर्स भी दिए हैं। इसके अलावा महिंद्रा ने पहली बार स्कॉर्पियो के किसी वेरिएंट में सनरूफ फीचर को जोड़ा है। महिंद्रा ने बताया कि Scorpio-N को पांच वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा- Z2, Z4, Z6, Z8, और Z8L। ग्राहक के पास यह चुनने का विकल्प होगा कि वह 6-सीटर गाड़ी चाहता है या 7-सीटर।

यह 4X4 गाड़ी सिर्फ डीजल वेरिएंट में उपलब्ध रहेगी और ग्राहकों मैनुअल व ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दोनों का विकल्प मिलेगा। इस SUV को 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक यूनिट्स के साथ लॉन्च किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें