Mahindra Scorpio-N: महिंद्रा ने पेश की नई Scorpio-N, 27 जून को लॉन्च होगी ये दमदार SUV

Mahindra ने कहा कि मौजूदा स्कॉर्पियो अब Scorpio Classic के नाम से मार्केट में आती रहेगी। इसका प्रोडक्शन कंपनी के पुणे के चाकन प्लांट में किया जाएगा

अपडेटेड May 20, 2022 पर 6:47 PM
नई Scorpio-N D-सेगमेंट SUV कैटेगरी को एक नए अंदाज में पेश करेगी

महिंद्रा (Mahindra) ने आज अपनी नई SUV के ब्रांड नेम की घोषणा कर दी है। प्रोजेक्ट कोडनेम Z101 वाली इस SUV का नाम 'Scorpio-N' होगा। SUV 27 जून को लॉन्च होने वाली है। इसका प्रोडक्शन कंपनी के पुणे के चाकन प्लांट में किया जाएगा। महिंद्रा ने कहा कि मौजूदा स्कॉर्पियो अब Scorpio Classic के नाम से मार्केट आएगी। स्कॉर्पियो पिछले दो दशकों में एक प्रतिष्ठित और एक कल्ट ब्रांड के रूप में विकसित हुई है।

मुंबई स्थित ऑटोमेकर का दावा है, "नई स्कॉर्पियो-एन D-सेगमेंट SUV कैटेगरी को एक नए अंदाज में पेश करेगी। इसे युवा और तकनीक-प्रेमी ग्राहकों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है, जो एक फुल साइज SUV की तलाश में हैं।"

महिंद्रा का कहना है कि 'BigDaddyofSUV' के रूप में इसकी मार्केटिंग की गई है। महिंद्रा Scorpio-N SUV प्रीमियम इंटीरियर का दावा करती है। ये नई गाड़ी एडवांस मॉर्डन फीचर और लेटेस्ट तकनीक से भरी हुई है।


2022 Scorpio-N में मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ पेट्रोल और डीजल इंजन दोनों होंगे। इसे 4x4 ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।

Helmet Fine: अब सही से नहीं पहना हेलमेट या उसपर नहीं छपा है BIS मार्क, तो देना पड़ेगा 2,000 रुपये तक जुर्माना

M&M लिमिटेड के ऑटोमोटिव डिवीजन के प्रेसिडेंट, विजय नाकरा ने कहा, "महिंद्रा के लिए स्कॉर्पियो एक ऐतिहासिक मॉडल रहा है, जिसने कैटेगरी को फिर से डिफाइन किया है और भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में एक प्रतिष्ठित ब्रांड बन गया है।"

विजय नाकरा ने कहा, "उम्मीद है कि ऑल-न्यू स्कॉर्पियो-एन भारत में SUV सेगमेंट में फिर से बेंचमार्क बनाएगी। एक बेजोड़ डिजाइन, रोमांचक प्रदर्शन और हाई-एंड तकनीक के साथ, हम SUV बनाने की महिंद्रा विरासत को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।"

उन्होंने कहा, "इस नई स्कॉर्पियो-एन के साथ, हम 'एक्सप्लोर द इम्पॉसिबल' के अपने ब्रांड वादे को पूरा करेंगे। स्कॉर्पियो-एन भारतीय बाजार में विश्व स्तरीय SUV लाने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।