Maruti Car Launching: मारुति अगले महीने लॉन्च कर सकती है नई Alto, जानिए क्या होगा खास

Maruti Car Launching: नई मारुति ऑल्टो थर्ड जेनरेशन की गुरुग्राम स्थित प्लांट में टेस्टिंग चल रही है। नई ऑल्टो मौजूदा मॉडल के मुकाबले काफी लंबी दिख रही है

अपडेटेड Jul 21, 2022 पर 2:41 PM
ऑल्टो को साल 2000 में भारतीय बाजार में पेश किया गया था। यह 2004 तक ऑटोमेकर की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई।

Maruti Car Launching: मारुति सुजुकी फिलहाल लॉन्चिंग के मामले में टॉप गियर में दिख रही है। कंपनी इन दिनों अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक ऑल्टों का नेक्स्ट जेनरेशन अगले महीने लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी नई ऑल्टो की टेस्टिंग कर रही है। इस कई मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह अगस्त के दूसरे पखवाड़े में लॉन्च हो सकती है। हाल ही में कंपनी ने अपनी SUV ब्रेजा का फेसलिफ्ट लॉन्च किया है।

माना जा रहा है कि क्विड से मिल रही टक्कर के चलते कंपनी ऑल्टो की डिजाइन में बड़े बदलाव कर सकती है। इसके साथ ही ऑल्टो में नया इंजन भी मिल सकता है। ऑल्टो के थर्ड जनरेशन मॉडल को एक नया प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन मिल सकता है।

नया इंजन और प्लेटफॉर्म


ऑल्टो की लॉन्चिंग के बाद से कंपनी इसके दो एडिशन लॉन्च कर चुकी है। आने वाला वैरिएंट ऑल्टो की थर्ड जनरेशन मॉडल होगा। कंपनी पुरानी ऑल्टो से एक दम अलग इसे नया प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन देने जा रही है। माना जा रहा है कि ऑल्टो को मॉड्यूलर हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। नेक्स्ट-जेन ऑल्टो में नया K10C 1.0-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इंजन 89 एनएम का पीक टॉर्क और 67 एचपी पावर देता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारुति सुजुकी नई ऑल्टो को दो इंजन ऑप्शन के साथ उतार सकती है। ताकि ग्राहकों के एक बड़े ग्रुप को टारगेट किया जा सके। उम्मीद जताई जा रही है कि नई ऑल्टो के CNG वेरिएंट को लॉन्च किया जाएगा।

Microsoft ने लॉन्च किया ‘Facebook’ जैसा प्लेटफॉर्म, जानिए कौन कर सकेगा इसका यूज

डिजाइन

नई ऑल्टो को पहले से लंबा और चौड़ा बनाने के लिए डिजाइन में भी कई बदलाव किए गए जा सकते हैं। कंपनी ने इसी साल सेलेरियो को भी नई डिजाइन में पेश किया था। ऑल्टो की डिजाइन भी इसी के आसपास होने की उम्मीद है। इसके हेडलैम्प्स और फॉग लैंप्स में बदलाव हो सकते हैं। साथ ही मेश ग्रिल को फ्रंट बंपर को भी बदला जाएगा। सभी वेरिएंट के लिए टायरों का साइज 13 इंच ही रहने की उम्मीद है।

2000 में लॉन्च हुई थी ऑल्टो

बता दें कि ऑल्टो मारुति का सबसे अधिक समय तक चलने वाले मॉडल में से एक है। ऑल्टो को साल 2000 में भारतीय बाजार में पेश किया गया था। यह 2004 तक ऑटोमेकर की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। पिछले 20 सालों में मारुति सुजुकी ऑल्टो की कुल 43 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक चुकी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।