Maruti Suzuki Baleno 2022: नए अवतार में आ रही है बलेनो, भारत में शुरू हुई हैचबैक की प्री-बुकिंग, जानें डिटेल

Maruti Suzuki Baleno: कंपनी ने अभी भी उस तारीख का खुलासा नहीं किया है जब वह भारत में नई मारुति सुजुकी बलेनो की कीमत की घोषणा करेगी

अपडेटेड Feb 07, 2022 पर 12:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नए अवतार में आ रही है मारुति सुजुकी बलेनो

Maruti Suzuki Baleno Booking: मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) अब एक नए अंदाज में भारत में बुकिंग के लिए उपलब्ध है। देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी ने अभी घोषणा की है कि वह अब भारत में आने वाली हैचबैक के लिए प्री-ऑर्डर ले रही है। अगर आप भी नई बलेनो को घर लाने चाहते हैं, तो आप मारुति सुजुकी नेक्सा डीलरशिप पर या ऑनलाइन केवल 11,000 का टोकन अमाउंट देकर एक यूनिट रिजर्व कर सकते हैं।

कंपनी ने अभी भी उस तारीख का खुलासा नहीं किया है जब वह भारत में नई मारुति सुजुकी बलेनो की कीमत की घोषणा करेगी, हालांकि, ये कहा जा सकता है कि वो दिन भी बहुत दूर नहीं है, खासकर अब जब कंपनी ने देश में 2022 मारुति बलेनो की बुकिंग शुरू कर दी है।

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग और सेल) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "बलेनो ब्रांड ने भारत में प्रीमियम हैचबैक को रिडिफाइन किया है। 10 लाख से ज्यादा बलेनो ग्राहकों के साथ, यह प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट पर राज करती है और लगातार देश में टॉप 5 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शामिल रही है।"


शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "आज के युवा और साहसी ग्राहकों के लिए, न्यू एज बलेनो को एक ऐसी तकनीक-प्रेमी पीढ़ी की जरूरतों को पूरा करने के लिए गतिशील रूप से तैयार किया गया है, जो बेस्ट क्लास चाहती है।"

Boycott Hyundai: आखिर Twitter पर क्यों ट्रेंड कर रहा है #BoycottHyundai, जानिए क्या है पूरी कहानी?

उन्होंने आगे कहा, "न्यू एज बलेनो ने बेहतरीन अर्बन क्रूज़िंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बेहतर इन-कार टेक्नोलॉजी, एक्सप्रेसिव डिजाइन और क्लास लीडिंग सेफ्टी के मिलाकर कारों के लिए एक नया बेंचमार्क पेश किया है। हमें पूरा विश्वास है कि न्यू एज बलेनो अपनी नई तकनीक और बेहतरीन प्रदर्शन के साथ ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करेगी और ग्राहकों को खुश करेगी।"

कंपनी ने मारुति सुजुकी की नई बलेनो 2022 को लेकर अभी और ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसने कहा कि नई बलेनो को सेगमेंट में पहले हेड अप डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। शानदार एक्सपीरियंस देने के मकसद से, HUD फीचर स्पीडोमीटर, क्लाइमेट कंट्रोल आदि से डिटेल शो करता है, ताकि ग्राहकों को ऑफ रोड ड्राइव करने में मदद मिल सके।

वहीं अगर मशीनरी के लिहाज से बात की जाए, तो नई बलेनो में कोई बदलाव नहीं होगा, इसमें वर्तमान मॉडल की तरह ही, 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और माइल्ड-हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलेगा।

हालांकि, ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स शामिल किए जाने की उम्मीद है और सबसे ज्यादा संभावना CVT के बजाय AMT की है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।