Maruti Suzuki Ertiga के सभी मॉडल अब से 6,000 रुपये हुए महंगे, कंपनी ने इन दो नए फीचर्स का किया ऐलान

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने शुक्रवार को बताया कि उसने अपनी मल्टी परपज व्हीकल अर्टिगा (Ertiga) की कीमत करीब 6,000 रुपये बढ़ा दी है

अपडेटेड Jul 22, 2022 पर 8:40 PM
मारुति सुजुकी अगले महीने ऑल्टों का नेक्स्ट जेनरेशन वर्जन लॉन्च कर सकती है

मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने शुक्रवार को बताया कि उसने अपनी मल्टी परपज व्हीकल अर्टिगा (Ertiga) की कीमत करीब 6,000 रुपये बढ़ा दी है। कंपनी ने बताया कि अब अर्टिगा के सभी वेरिएंट्स इलेक्ट्रॉविक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP) के साथ आएंगे और इसमें स्टैबिलिटी फीचर भी होगा।

मारुति सुजुकी अभी तक इन फीचर्स को Ertiga के सिर्फ ऑटोमैटिक टॉप मैनुअल ट्रिम्स मॉडल में ही लॉन्च कर रही थी। कंपनी ने बताया, "अर्टिगा के सभी वेरिएंट्स अब ESP और हिल होल्ड असिस्ट फीचर्स से लैस होंगे।" कंपनी ने बताया कि इसके सभी मौजूदा वेरिएंट्स की एक्स-शोरूम कीमत में 6,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

बता दें कि मारुति सुजुकी Ertiga की अब शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.41 लाख रुपये होगी, जो 12.85 लाख रुपये (दोनों कीमत दिल्ली की) तक जाती है। इसका माइलेज 20.3 से 26.1 किमी प्रति लीटर का है।


यह भी पढ़ें- RELIANCE Q1 Results: कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 46.3% बढ़कर 17,955 करोड़ रुपए रहा

मारुति अर्टिगा एक 7 सीटर मल्टी परपज व्हीकल है और इसका इंजन 1462 cc का है। यह पेट्रोल और सीएनजी दोनों फ्यूल फॉर्मेट में आती है। वहीं सुरक्षा के मामले में इस ग्लोबल एनकैप से 3 स्टार रेटिंग मिली है। यह मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों में आती है और इसमें करीब 300 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

मारुति अगले महीने लॉन्च कर सकती है नई Alto

मारुति सुजुकी अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक ऑल्टों का नेक्स्ट जेनरेशन अगले महीने लॉन्च कर सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी नई ऑल्टो की टेस्टिंग कर रही है। इसे कई मौकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह अगस्त के दूसरे पखवाड़े में लॉन्च हो सकती है।

माना जा रहा है कि क्विड से मिल रही टक्कर के चलते कंपनी ऑल्टो की डिजाइन में बड़े बदलाव कर सकती है। इसके साथ ही ऑल्टो में नया इंजन भी मिल सकता है। ऑल्टो के थर्ड जनरेशन मॉडल को एक नया प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन मिल सकता है।

ऑल्टो की लॉन्चिंग के बाद से कंपनी इसके दो एडिशन लॉन्च कर चुकी है। आने वाला वैरिएंट ऑल्टो की थर्ड जनरेशन मॉडल होगा। कंपनी पुरानी ऑल्टो से एक दम अलग इसे नया प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन देने जा रही है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।