Maruti Suzuki ने 31.12 Km के माइलेज के साथ लॉन्च की Dzire CNG, जानें गाड़ी की कीमत और फीचर

Maruti Suzuki S-CNG वाहन डुअल इंटरडिपेंटेंड इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) और एक इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम के साथ आते हैं

अपडेटेड Mar 08, 2022 पर 8:00 PM
Maruti Suzuki ने 31.12 Km के माइलेज के साथ लॉन्च की Dzire CNG

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने आज S-CNG तकनीक के साथ डिजायर (Dzire) लॉन्च की। कंपनी का दावा है कि एडवांस K-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी 1.2 लीटर इंजन द्वारा संचालित, डिजायर S-CNG 57kW@6000 rpm की अधिकतम शक्ति और 31.12 किलोमीटर/किलोग्राम का माइलेज देता है।

मारुति सुजुकी S-CNG कैटेगरी के वाहनों की अवधारणा, डिजाइन और विकास कंपनी की रिसर्च एंड डेवलपमेंट सुविधा में किया गया है और ये फैक्ट्री-फिटेड हैं। मारुति सुजुकी डिजायर के भारत में 22 लाख से ज्यादा ग्राहक हैं।

Mahindra का होली धमाका! इन SUV पर मिल रहा तीन लाख रुपए तक का बेनिफिट

मारुति सुजुकी S-CNG वाहन डुअल इंटरडिपेंटेंड इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट (ECU) और एक इंटेलिजेंट इंजेक्शन सिस्टम के साथ आते हैं, जो एक एयर-फ्यूल रेश्यो करते हैं, जो बेहतर बचत के साथ बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करता है।


S-CNG वाहनों की सुरक्षा को स्टेनलेस स्टील पाइप और जोड़ों के साथ आगे बढ़ाया गया है, ताकि जंग और पूरे CNG स्ट्रक्चर में किसी भी तरह के रिसाव से बचा जा सके, शॉर्ट-सर्किटिंग को खत्म करने के लिए एकीकृत वायर हार्नेस का इस्तेमाल किया जाता है और माइक्रोस्विच यह सुनिश्चित करता है कि वाहन बंद है और CNG ईंधन भरने की प्रक्रिया के दौरान शुरू नहीं होता है।

S-CNG बिक्री में 19% CAGR की हई बढ़ोतरी

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (मार्केटिंग एंड सेल्स) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, "आज हमारे पास 9 ग्रीन S-CNG वाहनों का सबसे बड़ा पोर्टफोलियो है। कम चलने वाली लागत और S-CNG वाहनों की हाई फ्यूल एफिशिएंसी के साथ, उनकी मांग काफी बढ़ गई है, क्योंकि हमने पिछले पांच सालों में अपनी S-CNG बिक्री में 19% CAGR की बढ़ोतरी देखी है।"

उन्होंने कहा, "यह इस बात का प्रमाण है कि ग्राहक तेजी से तकनीकी रूप से एडवांस, पर्यावरण के अनुकूल, फैक्ट्री-फिटेड और सुरक्षित मारुति सुजुकी S-CNG वाहनों को अपना रहे हैं।"

Dzire S-CNG की शुरुआती कीमत

उन्होंने आगे कहा, "Dzire S-CNG का लॉन्च, ग्रीन मोबिलिटी के हमारे नजरिए को और मजबूत करेगा और भारत में हरित वाहनों को अपनाने के लिए उत्प्रेरित करेगा। ग्राहकों को अब भारत की पसंदीदा सेडान में CNG विकल्प मिलने के साथ, डिजायर S-CNG बढ़ती ईंधन लागत की चिंताओं को और कम करेगा और ग्राहकों को किफायती और पर्यावरण के अनुकूल गतिशीलता प्रदान करेगा।"

मारुति सुजुकी डिजायर S-CNG की शुरुआती कीमत 8.14 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि हाई ट्रिम 8.82 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) में आता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।