Maruti Suzuki ने अगस्त में बेची 4% कम गाड़ियां, लेकिन Grand Vitara, Invicto और Fronx की बिक्री में उछाल

Maruti Suzuki sales: बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस और स्विफ्ट समेत कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री 20 फीसदी घटकर 58,051 यूनिट रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 72,451 यूनिट थी। ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, अर्टिगा, इनविक्टो, फ्रोंक्स और XL6 जैसे यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री पिछले महीने बढ़ी है

अपडेटेड Sep 01, 2024 पर 4:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Maruti Suzuki ने आज एक सितंबर को अगस्त महीने में गाड़ियों की बिक्री से जुड़े आंकड़े जारी कर दिए हैं।

मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने आज एक सितंबर को अगस्त महीने में गाड़ियों की बिक्री से जुड़े आंकड़े जारी कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री सालाना आधार पर 4 फीसदी घट गई है। कंपनी ने अगस्त में कुल 181,782 गाड़ियां बेची है। मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने पिछले साल इसी महीने में 189,082 गाड़ियां बेची थी।

Baleno, Celerio, Alto और S-Presso की बिक्री घटी

पिछले महीने कुल डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल की होल सेल 143,075 यूनिट रही, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 156,114 यूनिट थी। ऑल्टो और एस-प्रेसो समेत मिनी सेगमेंट की कारों की बिक्री पिछले महीने घटकर 10,648 यूनिट रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह आंकड़ा 12,209 यूनिट था। बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस और स्विफ्ट समेत कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री 20 फीसदी घटकर 58,051 यूनिट रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 72,451 यूनिट थी।


Grand Vitara, Invicto और Fronx की बिक्री में उछाल

ग्रैंड विटारा, ब्रेजा, अर्टिगा, इनविक्टो, फ्रोंक्स और XL6 जैसे यूटिलिटी व्हीकल्स की बिक्री पिछले महीने 62,684 यूनिट रही, जबकि पिछले साल के समान महीने में यह आंकड़ा 58,746 यूनिट था।

पिछले महीने ईको की बिक्री 10,985 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 11,859 यूनिट थी। वहीं लाइट कमर्शियल व्हीकल सुपर कैरी की बिक्री 2,564 यूनिट के मुकाबले 2,495 यूनिट रही। एमएसआई ने कहा कि पिछले महीने उसने 26,003 गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 24,614 यूनिट था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।