जर्मनी की लक्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज (Mercedes-Benz) ने सोमवार को संतोष अय्यर (Santosh Iyer) को 1 जनवरी 2023 से इंडियन ऑपरेशंस के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में नामित किया। वर्तमान में 46 वर्षीय अय्यर सेल्स और मार्केटिंग के उपाध्यक्ष के रूप में काम कर रहे हैं। वे मर्सिडीज-बेंज इंडिया ऑपरेशंस का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय होंगे।
अय्यर Martin Schwenk की जगह लेंगे। Martin Schwenk मर्सिडीज-बेंज थाईलैंड के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी संभालेंगे।
Martin Schwenk ने कहा " इस समय कंपनी उभरते मोबिलिटी ट्रेंड्स और अंतहीन संभावनाओं के साथ एक रोमांचक भविष्य की ओर बढ़ रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि मर्सिडीज-बेंज संतोष के जुनूनी, दूरदृष्टिपूर्ण और बेहतरीन नेतृत्व के साथ नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।"
संतोष अय्यर 2009 से मर्सिडीज-बेंज इंडिया के साथ जुड़े हैं। अय्यर सेल्स, मार्केटिंग, ग्राहक सेवा, संचार और कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (CRM) सहित विभिन्न कार्यों के लिए लीडरशिप भूमिका निभाते आ रहे हैं।
अय्यर को 2016 में कस्टमर सर्सिसेज एंड रिटेल ट्रेनिंग के वाइस प्रेसिडेंट रूप में नियुक्त किया गया था। जुलाई 2019 में उन्होंने वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स एंड मार्केटिंग के रूप में बिजनेस के डिजिटल ट्रांसपोर्टेशन का नेतृत्व किया था। उस समय उन्होंने सबसे अधिक ऑनलाइन बिक्री हासिल की थी।
अय्यर ने कहा, "मर्सिडीज-बेंज एक रोमांचक, चमकदार भविष्य की ओर बढ़ने के कगार पर है। मेरे लिए इंटरनल ब्रांड का संचालन करना, उभरते हुए ट्रेंड्स को पेश करना और अपने ग्राहकों के लिए नए बेंचमार्क बनाना जारी रखना मेरे लिए सम्मान की बात है।"