MG Comet इलेक्ट्रिक कार भारत में लॉन्च, कीमत 7.98 लाख रुपये, Tiago EV से होगा मुकाबला

MG Comet EV में 17kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी ने 230km की रेंज का दावा किया है। कार रियर एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित होती है। इसे एसी चार्जर से पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 8.5 घंटे का समय लगता है। इस कार का मुकाबला Tata Tiago EV से होगा

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 5:55 PM
MG मोटर इंडिया ने Comet इलेक्ट्रिक कार के बेस मॉडल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है।

MG Comet EV Electric Car : MG मोटर इंडिया ने Comet इलेक्ट्रिक कार के बेस मॉडल को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत 7.98 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इस मॉडल की बुकिंग 15 मई से शुरू होने वाली है और चुनिंदा शहरों में उसी महीने डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी। ZS EV को लॉन्च करने के बाद कंपनी की यह दूसरी इलेक्ट्रिक कार (EV) है। ZS EV को पहली बार 2020 में भारत में लॉन्च किया गया था। इस कार का मुकाबला अर्बन EV सेगमेंट में Tata Tiago EV और Citroen EC3 इलेक्ट्रिक कार से होगा।

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार

Comet EV भारतीय बाजार में कंपनी की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होगी। इस कार को कई वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा, हालांकि एमजी मोटर इंडिया ने अभी तक अपने सभी मॉडलों की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। इस नई इलेक्ट्रिक कार के ज़रिए कंपनी उन कस्टमर्स तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है जो लोवर रनिंग कॉस्ट वाली कारों के साथ जीरो-एमिशन व्हीकल खरीदना चाहते हैं।


Comet उन कस्टमर्स के लिए है जो शहर में रहते हैं तो शहर में ही कम दूरी के लिए कार का इस्तेमाल करना चाहते हैं। यह कार उन लोगों के लिए नहीं है जो हर दिन 100 किमी से अधिक की यात्रा करते हैं और जो लॉन्ग ट्रिप पर जाते हैं।

डिजाइन, बैटरी और रेंज

MG Comet में एक यूनिक डिजाइन है, जिसमें एक बॉक्सी ओवरऑल लुक, छोटे पहिये, एक बड़ी विंडस्क्रीन, रेग्टेंगुलर विंडोज और वर्टिकली हेडलाइट्स हैं। Comet आज भारतीय बाजार में उपलब्ध कारों की तुलना में अलग है।

MG Comet EV में 17kWh का बैटरी पैक मिलता है। कंपनी ने 230km की रेंज का दावा किया है। कार रियर एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित होती है। इसे एसी चार्जर से पूरी तरह चार्ज करने में लगभग 8.5 घंटे का समय लगता है।

मिलेंगे ये फीचर्स

कॉमेट ईवी में दो 10.25 इंच के डिस्प्ले मिलते हैं। एक इंफोटेनमेंट सिस्टम और दूसरा एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। कॉमेट में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी 100 से अधिक वॉयस कमांड जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें आप अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल चाबी के रूप में भी कर सकते हैं।

टाटा टियागो ईवी से है मुकाबला

भारतीय बाजार में एमजी कॉमेट का मुकाबला टाटा टियागो ईवी होगा, जिसमें 19.2kWh बैटरी पैक या 24kWh का बड़ा पैक मिलता है। इस कार की रेंज 300 किमी से अधिक है। हालांकि, Comet के विपरीत टियागो ईवी में फास्ट चार्जिंग फैसिलिटी है, जो 57 मिनट में बैटरी को 80 फीसदी तक चार्ज कर सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।