Bajaj Chetak: अस्सी और नब्बे के दशक में भारतीय बाजार में 'बजाज चेतक' स्कूटर का अपना एक अलग ही स्थान था। लोगों के दिलों में एक अलग ही स्थान रखने वाले चेतक स्कूटर ने फिर से अपने असली घर, पुणे के अकुर्दी स्थित बजाज ऑटो प्लांट से वापसी की है। 1972 में पहली बार इसी प्लांट से चेतक स्कूटर का निर्माण हुआ था। 52 साल बाद, अब कंपनी ने चेतक इलेक्ट्रिक को पेश किया है, जिसे 'Chetak 35 Series' नाम दिया गया है।
कंपनी ने बताया कि नया चेतक स्कूटर दिखने में भले ही पुराने मॉडल जैसा लग रहा हो लेकिन इसमें कई बदलाव किए गए है। इसके कंपनी ने यह भी कहा है कि नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में तकनीकी रूप से कई बदलाव किए गए है।
मार्केट में फिर आया 'चेतक'
बजाज ऑटो ने आज भारतीय बाजार में अपने आइकॉनिक चेतक स्कूटर को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपनी अपडेटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज को पेश किया है, जिसमें बजाज चेतक इलेक्ट्रिक एक प्रमुख मॉडल बन चुका है। 'Chetak 35 Series' की शुरुआती मूल्य 1,20,000 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है। नए चेतक में पिछले मॉडल की तुलना में कई तकनीकी सुधार किए गए हैं। यह स्कूटर पहले से बेहतर रेंज, स्टोरेज स्पेस और आराम प्रदान करता है।
बदलाव में, डिजाइन पहले की ही आइकॉनिक चेतक स्कूटर की तरह है, लेकिन बैटरी की स्थिति और संरचना में बड़े बदलाव लाये गए हैं। अब बैटरी फ्लोर बोर्ड पर है, जिससे स्टोरेज स्पेस बढ़ता है। इसे नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है जिसमें नई बैटरी, कंट्रोल सिस्टम, और मोटर पैनल शामिल हैंय पहियों में बदलाव के साथ सीट भी 80 मिमी लंबा की गई है। बता दें कि 'Chetak 35 Series' 3.5kWh क्षमता की बैटरी के साथ आता है, जो सिंगल चार्ज पर 153 किमी तक जाने में सक्षम है। रियल वर्ल्ड में यह 125 किमी की रेंज देता है। यही नहीं इसकी बैटरी को 3 घंटे में 80% तक चार्ज किया जा सकता है।
नए फीचर्स में TFT टचस्क्रीन डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इंटिग्रेटेड मैप, और सेफ्टी अलर्ट शामिल हैं। यह स्कूटर दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनकी कीमतें 1,20,00 रुपये से शुरू होती हैं। इसे बजाज की आधिकारिक वेबसाइट से बुक किया जा सकता है।