Get App

मार्च 2027 तक बाजार में ई-बाइक की मचेगी धूम, नीति आयोग ने 100% पैठ का अनुमान जताया

रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल ही में पेट्रोल-डीजल की बढ़ोतरी से इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ लोगों का रुझान बढ़ा है। लोगों में इसके प्रति जागरूकता बढ़ी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2022 पर 11:33 AM
मार्च 2027 तक बाजार में ई-बाइक की मचेगी धूम, नीति आयोग ने 100% पैठ का अनुमान जताया
नीति आयोग का कहना है कि बड़ी संख्या में चार्जिंग पॉइंट लगाने से इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों में इजाफा होगा।

Niti Aayog On Electric Vehicles: भारत सरकार के थिंक टैंक नीति आयोग (Niti Aayog) इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए लंबे समय से कई सुझाव देता आ रहा है। नीति आयोग और TIFAC ने Forecasting Penetration of Electric Two-Wheelers in India की रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2026-27 तक भारतीय बाजार में 100 फीसदी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन (electric two-wheelers) मिलने लगेंगे।

बता दें कि TIFAC एक स्वायत्त संस्था (autonomous organization) है। जिसकी स्थापना साल 1988 में की गई थी। यह संस्था देश में होने वाले टेक्नोलॉजी के विकास पर नजर रखती है। साथ ही जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराती है। यह नए –नए इनोवेशन के लिए जानी जाती है।

TIFAC  इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग कैपिबिलिटी, पॉलिसी और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट जैसे सेक्टर में मदद करती है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर रिसर्च और डेवलपमेंट के जरिए वित्त वर्ष 2025-26 तक इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज और पावर में 5 फीसदी की बढ़ोतरी होती है और वित्त वर्ष 2026-27 तक 10 फीसदी की बढ़ोतरी होती है। तब वित्त वर्ष 2021-32 तक इलेक्टिक वाहनों की पहुंच 72 फीसदी हो जाएगी। वहीं ये भी कहा गया है कि वित्त वर्ष 2028-29 तक भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 220 लाख यूनिट के पार कर सकती है।

BigBasket लेकर आएगी सुपर ऐप, ऑनलाइन ग्रॉसरी के सभी 4 मार्केट में उपस्थिति वाली इकलौती कंपनी: Hari Menon

इलेक्ट्रिक वाहनों में बड़ा बदलाव

सब समाचार

+ और भी पढ़ें