Ola Electric महज 5 महीने में बनी मार्केट लीडर, Hero Electric तीसरे नंबर पर खिसकी, जानिए कैसे बदला बाजार

ओला इलेक्ट्रिक ने अप्रैल में अपने कस्टमर्स को 12,683 वाहनों की डिलिवरी की। मार्च की तुलना में यह बिक्री 39 फीसदी ज्यादा है। दूसरी तरफ, हीरो इलेक्ट्रिक की बिक्री पिछले महीने 50 फीसदी घटकर महज 6,570 यूनिट रह गई

अपडेटेड May 03, 2022 पर 8:45 AM
Story continues below Advertisement
ओला इलेक्ट्रिक कभी भी अपने बुकिंग के आंकड़े साझा नहीं करती है, लेकिन वाहन पोर्टल के आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर के मध्य में शुरुआत के बाद से उसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है

Ola Electric : लॉन्चिंग के महज पांच महीने के भीतर ओला इलेक्ट्रिक ने इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मार्केट पर अपनी बादशाहत कायम कर ली है। कंपनी पिछले महीने यानी अप्रैल में हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) को पीछे छोड़ते हुए इस सेगमेंट की लीडर बन गई है।

सरकार के वाहन पोर्टल (Vahan portal) के मुताबिक, ओला इलेक्ट्रिक ने अप्रैल में अपने कस्टमर्स को 12,683 वाहनों की डिलिवरी की। मार्च की तुलना में यह बिक्री 39 फीसदी ज्यादा है। दूसरी तरफ, हीरो इलेक्ट्रिक की बिक्री पिछले महीने 50 फीसदी घटकर महज 6,570 यूनिट रह गई। कंपनी ने न सिर्फ नंबर वन का ताज गंवा दिया बल्कि वह ओकीनावा से भी पीछे तीसरे स्थान पर खिसक गई, जिसने अप्रैल में 10,000 से ज्यादा टूव्हीलर बेचे।

ओला इलेक्ट्रिक नहीं बताती आंकड़े


ओला इलेक्ट्रिक कभी भी अपने बुकिंग के आंकड़े साझा नहीं करती है, लेकिन वाहन पोर्टल के आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर के मध्य में शुरुआत के बाद से उसकी बिक्री लगातार बढ़ रही है।

कहीं ठंडा न पड़ जाए Electric Scooters पर बाजार का जोश! जानिए कब, कहां हुई आग लगने की घटनाएं

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आरटीओ से जुड़ी मुश्किल प्रक्रियाओं के बाद ओला ने पारम्परिक डीलर्स से किनारा करते हुए सीधे होम डिलिवरी का मॉडल अपनाया। इसके साथ ही, हर महीने उसकी बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हीरो पर सेमीकंडक्टर चिप की कमी पड़ी भारी

उधर, हीरो इलेक्ट्रिक ने भी हाल के महीनों में अच्छी ग्रोथ दर्ज की और मार्च में उसने 13,000 से ज्यादा वाहनों की डिलिवरी की। हालांकि, उसने शनिवार को स्वीकार किया कि सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी के चलते वह अपनी डीलरशिप्स को एक भी स्कूटर की डिलिवरी नहीं कर सकी है। कंपनी ने संकेत किए हैं कि मई में उसकी डिलिवरी बाधित रहेगी, जिससे ओला को फायदा मिलने की संभावना है।

Elon Musk ने ढूंढ लिया Twiter का नया CEO, पराग अग्रवाल की जाएगी नौकरी: रिपोर्ट

ओला इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत

ओला इलेक्ट्रिक ने ओला एस1 (OLA S1) और ओला एस1 प्रो (Ola S1 Pro Scooter) की कीमत 85 हजार से लेकर 1.10 लाख रुपये तक है। महाराष्ट्र में ओला एस1 की कीमत 94,999 रुपये, राजस्थान में 89,968 रुपये और गुजरात में 79,999 रुपये रखी गई है। महाराष्ट्र में ओला एस1 प्रो की कीमत 1,24,999 रुपये, गुजरात में 1,09,999 और राजस्थान में 1,19,138 रुपये रखी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।