Ola Electric के स्कूटर में लगी आग! सोशल मीडिया पर वीडियो आने के बाद कंपनी ने शुरू की जांच

कंपनी ने कहा कि वह आग के कारणों का तुरंत पता लगाने में सक्षम नहीं थी और पुणे में एक टीम भेजी है, जहां घटना हुई

अपडेटेड Mar 26, 2022 पर 8:39 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Ola Electric के स्कूटर में आग लगने की तस्वीरें आने के बाद, कंपनी ने शुरू की मामले की जांच (FILE)

ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने शनिवार को कहा कि वह अपने स्कूटर (Electric Scooter) में आग लगने के मामले की जांच कर रही है, क्योंकि सोशल मीडिया पर कंपनी के बनाए गए स्कूटर में आग लगने की तस्वीरें शेयर की गई थीं।

कंपनी ने कहा कि वह आग के कारणों का तुरंत पता लगाने में सक्षम नहीं थी और पुणे में एक टीम भेजी है, जहां घटना हुई। कंपनी ने कहा कि वह आग लगने वाले स्कूटर के मालिक के संपर्क में है।

Ola Electric ने स्कूटरों के अपडेट वर्जन का किया ऐलान

ओला इलेक्ट्रिक ने एक बयान में कहा, "हम पुणे में एक घटना से अवगत हैं, जो हमारे एक स्कूटर के साथ हुई थी और मूल कारण को समझने के लिए जांच कर रहे हैं और अगले कुछ दिनों में और अपडेट शेयर करेंगे।"


इसमें कहा गया, "हम उस ग्राहक के लगातार संपर्क में हैं, जो बिल्कुल सुरक्षित है। ओला में वाहन सुरक्षा सर्वोपरि है और हम अपने प्रोडक्ट्स में उच्चतम गुणवत्ता मानकों के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं और उचित कार्रवाई करेंगे और आने वाले दिनों में और जानकारी साझा करेंगे।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।