बेंगलुरू बेस्ड ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने शुक्रवार यानी 21 जुलाई को एस1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए खरीद विंडो को ओपन करने का ऐलान किया है। ओला की खरीद विंडो 28 जुलाई 2023 तक खुली रहेगी। कंपनी ने कहा, सीमित अवधि की खरीद विंडो 28 जुलाई से 30 जुलाई 2023 के बीच खुली रहेगी। वहीं ऐसा कहा जा रहा है कि इस स्कूटर की डिलीवरी अगस्त महीने की शुरुआत में की जाएगी। इसे लेकर ओला स्कूटर ने एक ट्वीट भी किया है। आइये जानते हैं इस स्कूटर की कीमत और फीचर्स की सारी डिटेल।
कितनी हो सकती है इस स्कूटर की कीमत
कंपनी ने बताया कि 31 जुलाई के बाद ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 1,19,999 रुपये (एक्स-शोरूम) चुकाने होंगे। कंपनी ने इस मौके पर अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट भी शेयर की है। पोस्ट करते हुए ओला स्कूटर ने लिखा कि बिलकुल नया मल्टी फीचर स्कूटर S1 एयर 28 जुलाई को आ रहा है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक ओला कम्युनिटी 28 जुलाई से पहले भी इसकी बुकिंग को शुरू कर सकता है।
क्या हैं इस स्कूटर के फीचर्स
ओला की इस नई स्कूटक में एस1 एयर में 3 kWh की बैटरी लैस की गई है, जो 125 किमी की रेंज देती है। ई-स्कूटर की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा है। ओला की इस नए स्कूटर को एक हब मोटर से लैस किया गया इसे ओला हाइपरड्राइव मोटर कहा जाता है। ओला एस1 एयर इलेक्ट्रिक स्कूटर 11.3 एचपी की मैक्सिमम पावर और 58 एनएम का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट कर सकता है। इसके अलावा यह स्कूटर एस1 एयर एक एलईडी हेडलैंप, 7.0 इंच टीएफटी स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रिवर्स मोड, ओटीए अपडेट, रिमोट बूट लॉक/अनलॉक और म्यूजिक प्लेबैक जैसे फीचर्स से भी लैस किया गया है। इसमें तीन राइडिंग मोड होंगे- इको, नॉर्मल और स्पोर्ट। सस्पेंशन के मामले में, ओला एस1 एयर में मोनो-शॉक के बजाय फ्रंट टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर होंगे।