ऑटो मोबाइल डीलरों के संगठन FADA ने मंगलवार को कहा है कि मार्च महीने में घरेलू पैसेंजर व्हीकल रिटेल बिक्री सालाना आधार पर 4.87 फीसदी घटकर 2,71,358 यूनिट पर रही है। FADA ने यह भी बताया है कि मार्च 2021 में घरेलू बाजार में पैसेंजर व्हीकल बिक्री 2,85,240 यूनिट पर रही थी।
