पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। बहुत से लोग सुबह उठते ही सबसे पहले पेट्रोल-डीजल के दाम चेक करते हैं। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल पंप पर बहुत से लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। एक छोटी सी भूल हो जाने पर जेब पर भारी बोझ पड़ता है। पेट्रोल पंप पर कम पेट्रोल और मिलावट की समस्याएं आम हो गई हैं। इससे सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। मिलावटी तेल से वाहन के इंजन पर असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ ट्रिक बता रहे हैं। जिससे आप धोखाधड़ी के शिकार से बच सकते हैं।
पेट्रोल पंप पर खुद को शॉर्ट-सेलिंग से बचाने के लिए फ्यूल खरीदते समय ध्यान रखें कि फ्यूल भरने वाला पंप का कर्मचारी पिछले ग्राहक के वाहन में फ्यूल भरने के बाद मशीन को जीरो पर कर रहा है या नहीं। अगर कर्मचारी ऐसा नहीं करता है तो उसे तुरंत टोककर ऐसा करने के लिए कहें। इसके अलावा अगर आप मशीन को जीरो पर रखकर और अपने वाहन में फ्यूल की पूछी गई मात्रा भरने के बाद भी उसकी रीडिंग से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप 5 लीटर टेस्ट के लिए कह सकते हैं। इसके साथ ही हमेशा मीटर के पास खड़े होकर सेल्सकर्मी की सारी गतिविधियों पर नजर रखें। वहीं फ्यूल की सेलिंग प्राइस पर जरूर चेक कर लें।
आधी टंकी होने पर डलवा लें पेट्रोल
हम अपने दिन भर के कामों में इतने व्यसत होते हैं कि जब तक पेट्रोल की सुई गिर ना जाए हम पेट्रोल नहीं भरवाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली टैंक में पेट्रोल भरवाने से आपको काफी नुकसान होता है। खाली टैंक होने पर उसमें हवा भर जाती है। जिस कारण पेट्रोल की मात्रा भी कम हो जाती है।
रुक-रुक कर चल रहा है मीटर तो संभल जाएं
पेट्रोल भरते समय अगर मीटर बार-बार रुक रहा है तो आप भी रूक जाइए। इस तरह से पेट्रोल की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में अगर किसी पेट्रोल पंप पर इस तरह की मशीन है तो इस मशीन पर पेट्रोल भरवाने से बचें। ऐसी मशीनों से आपका काफी नुकसान हो सकता है।
मिलावटी तेल से बचने के लिए करें फिल्टर टेस्ट
पेट्रोल पंपों पर लोगों को तेल की क्वालिटी को लेकर सबसे बड़ी समस्या होती है। इससे गाड़ी में इंजन में दिक्कत आती है। इसके साथ ही गाड़ी के माइलेज पर भी असर पड़ता है। अगर आपको थोड़ा भी इस बात का शक होता है कि तेल की क्वालिटी में कुछ गड़बड़ है तो आप पेट्रोल का फिल्टर पेपर टेस्ट करा सकते हैं।
कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 1986 के तहत सभी पेट्रोल पंप पर फिल्टर पेपर टेस्ट की सुविधा होना जरूरी है। इस पर तेल के कुछ बूंद डालकर देखा जाता है कि क्या इससे पेपर पर कुछ दाग पड़ रहा है कि नहीं। फिल्टर पेपर पर दाग पड़ने का संकेत है कि तेल में मिलावट किया गया है।