टाटा मोटर्स (Tata Motors) की गाड़ी पंच (Punch) अब इलेक्ट्रिक अवतार में भी लॉन्च हो गई है और इसकी कीमत 10.99-14.49 लाख रुपये है। कंपनी का कहना है कि इस मिनी-SUV का इलेक्ट्रिक वर्जन टियागो EV और नेक्सॉन EV के बीच की खाली जगह को भरेगा। कंपनी के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि पंच इलेक्ट्रिक व्हीकल उन नए खरीदारों को आकर्षित करेगा, जो न सिर्फ टेक्नोलॉजी में दिलचस्पी रखते हैं, बल्कि एक शहर से दूसरे शहर की यात्रा के लिए भी बेहतर विकल्प खोज रहे हैं।
