Renault July 2022 Car Discounts Offers: अगर आप भी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो कंपनियों के जुलाई महीने के डिस्काउंट ऑफर के बारे में जरूर जान लें। कार मैन्युफैक्चरर कंपनी रेनो इंडिया (Ranault India) जुलाई 2022 में अपनी ट्राइबर एमपीवी (Triber MPV), क्विड हैचबैक (Kwid hatchback) और काइगर कॉम्पैक्ट SUV (Kiger compact SUV) पर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। रेनो के मॉडल्स पर ग्राहकों को 94,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इन कारों के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। ग्राहकों के पास इन ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए 31 जुलाई 2022 तक का समय है। आइए जानते हैं इन डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में..
Renault Kwid: मिलेगा 82,000 रुपये का डिस्काउंट
रेनो की एंट्री लेवल कार और लिस्ट में सबसे ऊपर फेमस कार पर कंपनी 35 हजार रुपये तक के बेनेफिट्स दे रही है। ये ऑफर 2021 के मॉडल पर मिल रहे हैं। कंपनी 37 हजार रुपये का स्पेशल लॉयल्टी बोनस और 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। यानी, क्विड पर कुल बेनेफिट 82 हजार रुपये तक का हो गया। रेनो क्विड की शुरुआती कीमत 4.64 लाख रुपये है।
Renault Triber: मिलेगा 94,000 रुपये का डिस्काउंट
रेनो की ट्राइबर 7-सीटर MPV पर कंपनी 44 हजार रुपये तक के बेनेफिट्स दे रही है। ये ऑफर 2022 के मॉडल पर मिल रहे हैं। कंपनी स्पेशल लॉयल्टी बोनस और एक्सचेंज ऑफर के साथ 10 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। ट्राइबर लिमिटेड एडिशन 2022 पर 44,000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ट्राइबर की शुरुआती कीमत 5.91 लाख रुपये है।
Renault Kiger: मिलेगा 75,000 रुपये का डिस्काउंट
रेनो की Renault Kiger सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। कंपनी इस पर 55,000 रुपये के स्पेशल लॉयल्टी बेनेफिट दे रह है। इसके अलावा 10,000 रुपये के कॉरपोरेट डिस्काउंट और रूरल कस्टमर्स के लिए स्पेशल ऑफर भी दे रही है। 10 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनेफिट भी दे रही है। यानी, आप Kiger पर कुल 75 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। रेनो के इस मॉडल की शुरुआती कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू है।