Renault July 2022 Car Discounts Offers: अगर आप भी कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो कंपनियों के जुलाई महीने के डिस्काउंट ऑफर के बारे में जरूर जान लें। कार मैन्युफैक्चरर कंपनी रेनो इंडिया (Ranault India) जुलाई 2022 में अपनी ट्राइबर एमपीवी (Triber MPV), क्विड हैचबैक (Kwid hatchback) और काइगर कॉम्पैक्ट SUV (Kiger compact SUV) पर डिस्काउंट ऑफर कर रहे हैं। रेनो के मॉडल्स पर ग्राहकों को 94,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। ग्राहक इन कारों के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। ग्राहकों के पास इन ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए 31 जुलाई 2022 तक का समय है। आइए जानते हैं इन डिस्काउंट ऑफर्स के बारे में..
