Renault ने 7-सीटर Triber का लॉन्च किया नया लिमिटेड वर्जन, ₹7.24 लाख है कीमत, जानें फीचर्स

Renault ने अपनी 7-सीटर Triber का नया लिमिटेड वर्जन लॉन्च किया है, जिसकी राजधानी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये रखी गई है

अपडेटेड Feb 18, 2022 पर 6:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Renault ने Triber का नया लिमिटेड वर्जन लॉन्च किया

फ्रांसीसी ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉ (Renault) ने भारतीय बाजार में अपनी कॉम्पैक्ट मल्टीपरपज व्हीकल ट्राइबर (Triber) की एक लाख यूनिटकी बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी ने इस मौके पर ट्राइबर का नया लिमिटेड वर्जन लॉन्च किया है, जिसकी राजधानी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 7.24 लाख रुपये रखी गई है।

Renault ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि ट्राइबर ने देश भर में रेनॉ ब्रांड को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है। यह भारत में रेनॉ की टीम और फ्रांस के बीच एक ज्वाइंट प्रोजक्ट का परिणाम है। Renault Triber मॉडल को भारत में पहली बार अगस्त 2019 में लॉन्च किया गया था।

Renault के अनुसार नई लिमिटेड वर्जन ट्राइबर एक लीटर के पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है और ‘मैन्युअल’ और ‘ईजी-R ऑटोमैटिक मैन्युअल’ विकल्प के साथ आती है। कंपनी ने कहा कि इस व्हीकल को विशेष रूप से भारतीय बाजार में नए उत्पादों के अवसरों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया।


यह भी पढ़ें- Paytm, CarTrade के शेयर सबसे निचले स्तर, जोमैटो 3% फिसला, क्यों गिर रहे नए जमाने की कंपनियों के शेयर?

नई ट्राइबर में कई कॉस्मेटिक बदलाव और तकनीकी अपडेट किए गए हैं, लेकिन सेफ्टी फीचर्स काफी हद तक पिछले वैरिएंट की तरह ही मिलते हैं। कंपनी ने कहा कि ट्राइबर को व्यस्क लोगों की सुरक्षा के लिहाज से चार स्टार रेटिंग और बच्चों के लिए तीन स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। ऐसे में इस भारतीय सड़कों के लिए एक सुरक्षित व्हीकल कहा जा सकता है।

Renault ने इस नई Triber में फोन कंट्रोल्स, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो , डुअल टोन एक्सटीरियर, LED टर्न इंडिकेटर, ड्राइवर सीट एडजस्ट के साथ कुछ अन्य फीचर्स को शामिल किया है। ये एमपीवी 7 सीटर है जिसकी थर्ड रो (सीट) में डिटैचेबल सीट्स दी गयी है. यह कार 7 सीटर सेगमेंट में सबसे ज्यादा 625 लीटर का बूट स्पेस देती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।